फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Sanskrit language guides the world: Nishank

126 बेड का स्वामी विवेकानन्द छात्रावास का लोकार्पण

Wed, 20 Oct 2021 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
Sanskrit language guides the world: Nishank
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद छात्रावास का बुधवार को लोकार्पण हो गया। सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और संस्कृत शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने ऑनलाइन लोकार्पण किया। छात्रावास 126 बेड का बना है।
विज्ञापन

लोकार्पण के मौके पर सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि संस्कृत शिक्षा के अध्ययन के आने वाले छात्रों के लिए विश्वविद्यालय में किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा संस्कृत भाषा के प्रति उनका लगाव बाल्यकाल से ही रहा है। पूरे विश्व का मार्गदर्शन करने वाली संस्कृत भाषा के लिए नई शिक्षा नीति में अनेक प्रावधान किए गए हैं। नई शिक्षा नीति भारत के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली है।
विज्ञापन

संस्कृत शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार संस्कृत शिक्षा के संवर्धन एवं प्रगति के लिए कटिबद्ध है। प्रदेशभर में संस्कृत के आवासीय विद्यालय खोलने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा संस्कृत पूरी तरह से वैज्ञानिक भाषा है। दुनिया का ज्ञान विज्ञान संस्कृत में ही समाहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक आदेश चौहान और संस्कृत शिक्षा सचिव विनोद प्रसाद रतूड़ी ने कहा कि सरकार संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सदैव प्रयत्नशील है। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो देवी प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि छात्रों की आवश्यकताओं को देखते हुए स्वामी विवेकानंद छात्रावास का निर्माण तेजी से किया गया। दूर दराज से आने वाले छात्रों को आवास एवं भोजन की समस्या नहीं होगी। कार्यक्रम का संचालन डीन अकादमिक डॉ. शैलेश कुमार तिवारी ने किया। इससे पूर्व वैदिक विधि विधान से लोकार्पण समारोह का शुभारंभ डॉ. अरुण कुमार मिश्र ने मंगलाचरण से किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जमदग्नि, हिमालयन विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. राजेश नैथानी, योगेश विद्यार्थी, अरुण राही, प्रो. मोहन बलोदी, प्रो. दिनेश चमोला, डॉ. प्रेम चंद शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed