{"_id":"5908bdc14f1c1b693c4428ca","slug":"sanjeev-jeeva-haridwar-brought-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजीव जीवा को हरिद्वार लाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजीव जीवा को हरिद्वार लाई पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार।
Updated Tue, 02 May 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंबल व्यापारी अमित दीक्षित की हत्या के मामले में साजिश रचने के आरोपी कुख्यात संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा को पुलिस मंगलवार को बी वारंट के आधार पर हरिद्वार ले आई। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जिला कारागार रोशनाबाद भेज दिया है।
निर्मला छावनी हरिद्वार निवासी कंबल व्यापारी अमित दीक्षित की विगत छह मार्च की शाम को उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह अपने आवास से दुकान पर जा रहा था। पुलिस ने दावा किया था कि बदमाश हत्या को कनखल के प्रापर्टी डीलर सुभाष सैनी की करने आए थे, लेकिन कद काठी एक जैसी होने के भुलावे में वे भूलवश अमित दीक्षित की हत्या कर बैठे। इस मामले में पुलिस ने हत्याकांड की साजिश रचने वाले विक्की ठाकुर को गिरफ्तार किया था, जबकि मैनपुरी जेल में बंद कुख्यात अपराधी संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा को 120 बी का आरोपी बनाया गया था। कोतवाली प्रभारी अनिल जोशी ने बताया कि हरिद्वार से भेजी गई पुलिस टीम मंगलवार को जीवा को वारंट बी के आधार पर ले आए। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जिला कारागार रोशनाबाद भेज दिया गया है। अब कोर्ट से उसे कस्टडी रिमांड पर लेकर हत्याकांड में शामिल शूटरों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जाएगा।