{"_id":"6b082ff393f87180460c348a","slug":"fir-registered-against-car-driver-for-collision-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-157107-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: टक्कर मारने में कार चालक पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: टक्कर मारने में कार चालक पर प्राथमिकी
Thu, 26 Nov 2026 06:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Thu, 26 Nov 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में रोशनाबाद कचहरी के बाहर चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे भाई-बहन अंजली और सूरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना 19 नवंबर को दोपहर करीब 2:30 से 3 बजे के बीच हुई। हादसे में अंजली के सिर, कंधे, कमर और दोनों पैरों में चोटें आईं, जबकि सूरज का दाहिना हाथ टूट गया और बाएं कंधे व दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं।
मौके पर मौजूद लोगों के कहने पर कार चालक मनीष निवासी तिर्वा, कन्नौज (यूपी) दोनों को भूमानंद अस्पताल ले गया। आरोप है कि डॉक्टरों द्वारा अंजली को आईसीयू में भर्ती करने की सलाह देने पर चालक ने इलाज का खर्च उठाने से इन्कार कर दिया और फरार हो गया। अंजली की तहरीर पर पुलिस ने मनीष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने मामले की जांच की पुष्टि की है।