{"_id":"57e816184f1c1b906c573f82","slug":"sanjeev-between-crying-off-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयघोष के बीच संजीव पाकिस्तान रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयघोष के बीच संजीव पाकिस्तान रवाना
hridwar uttrakhanda india
Updated Sun, 25 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के उड़ी में सैन्य ठिकाने पर आतंकी हमले में जवानों की शहादत के बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का सिर काटकर लाने वालों को एक करोड़ रुपये देने की घोषणा करने वाले राष्ट्रीय हिंदू क्रांति दल के अध्यक्ष संजीव चौधरी ने रविवार को हरकी पैड़ी पर पूजा-अर्चना करने के बाद पाकिस्तान जाने के लिए कूच कर लिया। साथियों ने तिरंगे लहराकर और भारत माता के जयकारों के बीच उन्हें रवाना किया। संजीव यहां से कार से रवाना हुए।
विज्ञापन
शनिवार को संजीव चौधरी ने पाकिस्तान रवाना होने की घोषणा की थी। दोपहर करीब 12 बजे संजीव चौधरी हरकी पैड़ी पहुंचे। पूजा अर्चना के बाद उन्होंने भारत माता की जय के नारे लगाए और इस संकल्प के साथ पाकिस्तान के लिए रवाना हुए कि आतंकवाद के खिलाफ अलख जगाने के लिए निकाली जा रही उनकी यात्रा के सकारात्मक परिणाम आएंगे। हालांकि पाकिस्तान रवाना होने से पहले संजीव के सुर बदले नजर आए। दूसरों को नवाज शरीफ की गर्दन काटकर लाने एक करोड़ रुपये देने की घोषणा करने वाले संजीव ने कहा कि उनका मकसद कोई खून खराबा करना नही है। वे पाकिस्तान जाकर वहां की जनता को आतंकवाद के खिलाफ जागरूक करेंगे कि उनके हुक्मरान आतंकवाद के जो बीज बो रहे हैं उसका खामियाजा पाकिस्तान के लोगों को भी भुगतना पड़ेगा, क्योंकि खून खराबा करने से किसी का भला नहीं होता। इस दौरान डा. नीरज सिंघल, डा. विशाल गर्ग, राजीव तुंबडिया, पवन कृष्ण शास्त्री, अनिल कुमार, सुनील कुमार, राजेश कांगड़ा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
-----------------------------------------
सोशल मीडिया पर हंसी का पात्र बनीं यात्रा
- यूजर बता रहे प्रचार पाने का स्टंट
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का सिर काटकर लाने पर एक करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा और फिर खुद ही पाकिस्तान की यात्रा पर निकले संजीव चौधरी की यात्रा सोशल मीडिया पर हंसी की पात्र बनी हुई है। यात्रा को सोशल मीडिया पर पब्लिसिटी स्टंट बताया जा रहा है। संजीव चौधरी से फेसबुक पर लोग पूछ रहे हैं कि उन्होंने शहीद जवानों के परिवारों को कितनी आर्थिक मदद दी है। कुछ लोगों ने जहां संजीव चौधरी के ऐलान पर शाबाशी दी तो बड़ी संख्या में फेसबुक यूजर ने उनकी खिल्ली उड़ाते हुए अभद्र भाषा और गालियों का इस्तेमाल भी किया है।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी और व्यापार मंडल हरिद्वार से जुड़े संजीव चौधरी इससे पहले भी इस तरह की घोषणाएं कर सुर्खियों में रहे हैं। उड़ी हमले में जवानों के शहादत पर उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का सिर काटकर लाने वाले को एक करोड़ इनाम की घोषणा की थी। इस घोषणा की सोशल मीडिया पर जमकर खिंचाई हो रही है। कई यूजर्स ने इसे जवानों की शहादत का अपमान तक बताया है। साथ ही यह भी पूछा है कि उन्होंने शहीदों के परिजनों की क्या मदद की।
कुछ यूजर्स पाकिस्तान जाने के लिए आधी रकम पहले मांग रहे हैं तो कुछ यूजर्स रकम देने की हैसियत पूछते हुए संजीव को ही सिर लाने पर दोगुना रकम का ऑफर दे रहे हैं। वहीं संजीव चौधरी ने इस घोषणा के बाद पाकिस्तान जाकर लड़ने का ऐलान भी किया था। इस पर भी फेसबुक यूजर्स संजीव से तरह तरह की सवाल पूछते हुए मजाक उड़ा रहे हैं।
--------------
भाजपा को भी नहीं भाया अपने नेता का कदम
संजीव चौधरी भाजपा के भी सक्रिय कार्यकर्ता हैं। वे युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता और कई प्रकोष्ठों के भी पदाधिकारी रह चुके हैं। उनकी घोषणा और यात्रा से भाजपा ने पीछा छुड़ा लिया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर ने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है। आतंकी हमले के बाद देश में गुस्सा और दुख का माहौल है, लेकिन परिस्थितियों से केंद्र सरकार अपने तरीके से निपट रही है। किसी के बयानों और व्यक्तिगत कदम से पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। अगर भाजपा के बैनर पर कोई कार्रवाई की गई तो उस पर संज्ञान लिया जाएगा।
------------- राजेश शर्मा