गुरुकुलक ांगड़ी विश्वविद्यालय में मंगलवार को सफाई कर्मचारियों और मालियों ने बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। सफाई कर्मचारियों का है कि ठेका प्रथा समाप्त होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
भारतीय सफाई मजदूर संघ की गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय शाखा के बैनर तले कर्मचारियों ने मंगलवार को प्रशासनिक भवन के बाहर धरना शुरू कर दिया। हरिद्वार शाखा के अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय में कर्मचारी पिछले 18 से 20 सालों से कार्य कर रहे हैं। अब विवि प्रशासन ने उन कर्मचारियों को हटाकर ठेके में कर दिया है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन 2002 के शासनादेश को दिखाकर सफाई कर्मचारियों और मालियों का शोषण कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक ठेका प्रथा को समाप्त नहीं किया जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उधर कांग्रेस के कुछ नेताओं ने धरना स्थल पर पहुंचकर सफाई कर्मचारियों और मालियों की मांगों का समर्थन भी किया। धरने में महामंत्री दीपक कुमार, उपाध्यक्ष सुरेंद्र , प्रवीण, सुधीर, शिवा सागर, हरेंद्र, विकास, आकाश सागर, रोहन, संदीप, जागीर, अनिल, रिंकू, दीपक, रमेश, ललित, संजय, पूनम, मानसी, उषा, दिलीप, कविता ,धर्मवीर, अंशु, राजन, सनी, राजेंद्र, सुभाष, पीयूष, मोनू, सुशील, सोनू, उमेश आदि मौजूद रहे।