{"_id":"6515736c420d7032380acb2e","slug":"sangeeta-leaves-for-almaty-for-world-cup-power-lifting-haridwar-news-c-35-1-hrd1002-8604-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: विश्व कप पावर लिफ्टिंग के लिए संगीता अल्माटी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: विश्व कप पावर लिफ्टिंग के लिए संगीता अल्माटी रवाना
विज्ञापन
फोटो :
- पांच सदस्यीय भारतीय टीम में अकेली महिला खिलाड़ी हैं संगीता
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। ‘स्ट्रांग वूमेन आफ उत्तराखंड’ पंचपुरी की अंतरराष्ट्रीय महिला पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी संगीता राणा कजाकिस्तान के अल्माटी शहर के लिए रवाना हो गईं। वह 30 सितंबर से एक अक्टूबर तक होने वाले विश्व कप पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस चैंपियनशिप में भाग लेने वाली पांच सदस्यीय भारतीय टीम में हरिद्वार की संगीता एकमात्र महिला खिलाड़ी हैं।
अल्माटी रवाना होने के पूर्व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, प्रशिक्षक अर्जुन गुलाटी, आशीष भंडारी, राहुल कुमार, समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, विशाल गर्ग, मिनीपुरी, पर्यावरणविद् विजयपाल बघेल, साहित्यकार अरुण कुमार पाठक, एथलीट कविता राणा, आकाश राणा, कवियत्री कंचन प्रभा गौतम, पूजा शर्मा तथा डिशू ने संगीता को भारतीय टीम में चयन पर बधाई दी।
इससे पूर्व प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के श्रीमहंत तथा महामंडलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश महाराज ने आश्रम में संगीता को सम्मानित किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
सिडकुल में कंपनी कर्मचारी हैं संगीता के पति मुकेश
हरिद्वार। संगीता राणा के पति मुकेश राणा, सिडकुल स्थित एक निजी कंपनी के मानव संसाधन विभाग में कार्यरत हैं। इनको अपने खेल, अभ्यास तथा खेलों में प्रतिभाग करने के लिए पूर्ण सहयोग व समर्थन प्राप्त होता है। उल्लेखनीय है कि अपने दो पुत्रों अपूर्व और आयुष को अपना मातृत्व प्रदान कर रहीं संगीता राणा ने अभी कुछ ही समय पूर्व रूस के पीटर्सबर्ग में अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में भाग लेकर नए कीर्तिमानों के साथ न केवल भारत के लिये तीन स्वर्ण जीते थे, बल्कि ‘स्ट्रांग वूमेन ऑफ दि चैम्पियनशिप’ के खिताब पर भी कब्जा किया था।