{"_id":"5d73f2458ebc3e015255891b","slug":"saints-are-guiding-the-society-rawat-haridwar-news-drn3189253186","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत होते हैं समाज के मार्गदर्शक: कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत होते हैं समाज के मार्गदर्शक: कौशिक
Sat, 07 Sep 2019 11:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
मदन कौशिक
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि 2021 में हरिद्वार में होने वाला कुंभ मेला दिव्य और भव्य होगा। संतों के सहयोग के बिना कुंभ मेले के सफल आयोजन की कल्पना नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
शनिवार को कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक कनखल स्थित श्री पंचायती उदासीन बड़ा अखाड़ा में उदासीन संप्रदाय के प्रवर्तक भगवान श्री चंद्रचार्य की 525वीं जयंती के अवसर पर संत सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हरिद्वार कुंभ मेले की गरिमा को ध्यान में रखते हुए कुंभ के कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
श्री पंचायती उदासीन बड़ा अखाड़ा के महंत श्री रघु मुनि महाराज ने कहा कि कुंभ मेला राष्ट्रीय पर्व है। श्री निर्मल पंचायती अखाड़ा के श्री महंत ज्ञान देव सिंह महाराज ने कहा कि अखाड़े हमेशा ही मेला प्रशासन को सहयोग करते रहे हैं।
विज्ञापन
उदासीन पंचायती बड़ा अखाड़ा के कोठारी महंत प्रेमदास महाराज ने कहा कि उदासीन संप्रदाय समेत सभी संप्रदाय के अखाड़े कुंभ मेले को सफल बनाने के लिए एकजुटता से कार्य कर रहे हैं।
इस मौके पर मेलाधिकारी दीपक रावत और जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी, अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह, महंत राघवेंद्र दास, महंत ब्रह्म मुनि, महंत निर्मल दास, महंत निरंजन दास, महंत गंगा दास, महंत प्रेमदास, महंत प्रेमानंद, महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद, महंत जसविंदर सिंह कोठारी, महंत अमनदीप सिंह आदि उपस्थित थे।