फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Saint legends play an important role in maintaining unity of the nation: Madan Kaushik

राष्ट्र की एकता अखंडता बनाए रखने में संत महापुरूषों की अहम भूमिका: मदन कौशिक

Thu, 02 Jan 2020 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Saint legends play an important role in maintaining unity of the nation: Madan Kaushik
नव वर्ष पर कुष्ठ रोगियों को पुष्प देते शहरी विकास मंत्री कौशिक ,निरंजनी अखाड़ा के श्री महंत रविंद - फोटो : HARIDWAR
श्री दक्षिण काली पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी का 44वां जन्मदिन धूमधाम व उल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

बुधवार को काली मंदिर में कार्यक्रम में पहुंचे शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि राष्ट्र की एकता अखंडता बनाए रखने में संतों की अहम भूमिका है। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म की परंपराएं पूरी दुनिया में बेजोड़ है। सनातन परंपराओं के निर्वहन से समाज में फैल रही विसंगतियों को दूर किया जा सकता है। द्वेष भावना को समाप्त कर राष्ट्र निर्माण में सभी को मिलजुल कर प्रयास करने चाहिए। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज व बाबा हठयोगी ने स्वामी कैलशानंद ब्रह्मचारी महाराज भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म के संरक्षण संवर्द्धन में अतुलनीय योगदान प्रदान कर रहे हैं। इस मौके पर डॉ. जयपाल सिंह चौहान, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, आरएसएस के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम, वीर प्रताप, शरद, अंकित, राजीव शर्मा, अभिषेक मौर्य, देवेंद्र प्रधान, पार्षद विनीत जौली, अनिरुद्ध भाटी, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी दिनेश दास, स्वामी प्रबोधानंद गिरि, स्वामी ऋषिश्वरानंद, हरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed