फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   sadakon par utara bhaajapa mahila morcha BJP Mahila Morcha landed on the streets

सड़कों पर उतरा भाजपा महिला मोर्चा

Fri, 07 Oct 2016 11:53 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Fri, 07 Oct 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन

 प्रदेश सरकार पर बीमारियों से निजात दिलाने के लिए प्रभावी प्रयास न करने का आरोप लगाते हुए भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रैली निकालकर जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि सरकार नहीं चेती तो आंदोलन छेड़ा जाएगा।

विज्ञापन

 दोपहर में भाजपा की प्रांतीय सदस्य अन्नू कक्कड़ की अगुवाई में रामलीला भवन में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अन्नू कक्कड़ ने कहा कि पूरा जिला डेंगू, चिकनगुनिया और वायरल जैसी बीमारियों से त्रस्त है। लोग अस्पतालों के चक्कर काट रहे है, लेकिन उन्हें इलाज नहीं मिल रहा है। ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर जैसी मशीनें उपलब्ध होने के बाद भी काम नहीं आ रहा है। सह संयोजक और मंडल अध्यक्ष पारुल चौहान ने आरोप लगाया कि सरकार की अनदेखी के चलते अस्पताल केवल शोपीस बनकर रह गए है। पूर्व मंडल अध्यक्ष एकता सूरी ने सरकार पर आमजन की अनदेखी का आरोप लगाया। गोमती मिश्रा, बीना राजपूत ने भी सरकार की आलोचना की। रैली के प्रभारी संजीव चौधरी ने कहा कि सीएम हर रोज हरिद्वार आ रहे हैं, लेकिन यहां कोई समस्या उन्हें दिखाई नहीं दे रही है। विधानसभा प्रभारी विकास तिवारी ने सरकार पर हरिद्वार की उपेक्षा का आरोप लगाया। इस दौरान मोहिनी राजपूत, निर्मला, माया, ़पूनम साहू, दुर्गेश ननदी, सेवारति, नीलम तेामर, पार्षद सपना शर्मा, भारती बिष्ट, गुलशन, मंजू रावत, पूनम मखीजा, आभा शर्मा, मृदुला, रेखा, रुकमणि, इंद्राशर्मा, चित्रा हंसी, गुड्डी भदौरिया, बसंती, रानी आदि कार्यकर्ता मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed