{"_id":"6276b48e21531c4f191fb4bd","slug":"ruthless-murder-of-youth-in-sidcul-haridwar-news-drn411107242","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिडकुल में युवक की निर्मम हत्या, गुप्तांग काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिडकुल में युवक की निर्मम हत्या, गुप्तांग काटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में युवक की निर्मम हत्या से हड़कंप मचा है। युवक के गुप्तांगों को काटा गया है। शव सड़क किनारे खाली प्लॉट से बरामद हुआ है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस भी शव देखकर दंग है। आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। मृतक के पूरे शरीर पर कहीं कोई निशान नहीं है। पुलिस फिलहाल अवैध संबंधों को हत्या की वजह मान रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल के मुताबिक शनिवार की सुबह कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि डैंसो चौक के पास सड़क किनारे युवक पड़ा है। पुलिस ने युवक को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। युवक के शरीर पर चोट का निशान नहीं नजर आया। उसके गुप्तांग पर चोट के निशान पर थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गुप्तांग को किसी चीज से नोचा गया है। युवक की उम्र करीब 22 साल है। उसके जेब से कोई कागज या फोन नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस ने शव की आसपास क्षेत्र में शिनाख्त कराने का प्रयास भी किया। लेकिन शिनाख्त नहीं हुई। शव का पंचनामा भर मोर्चरी में जिला चिकित्सालय रखवा दिया है। थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का पूरा सच सामने आ पाएगा। फिलहाल युवक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। कई टीमें लगाई गई हैं।