फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Rs 14 lakh seized from drug

Haridwar News: दवा कारोबारी से 14 लाख हड़पे, मुकदमा दर्ज

Fri, 20 Sep 2024 04:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Rs 14 lakh seized from drug
कनखल थाना क्षेत्र में एक आयुर्वेदिक दवा कारोबारी के करीब 14 लख रुपये हड़प लेने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महाराष्ट्र के कारोबारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गुरुकुल आयुर्वेदिक फार्मेसी गुरुकुल महाविद्यालय के प्रतिनिधि ने विरेंद्र कुमार कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह आयुर्वेदिक दवा उत्पादन करते हैं। पिछले साल महाराष्ट्र के गजानंद हवेली पुणे की महालदक्ष्मी एंटरप्राइजेज के स्वामी दीपक माहेश्वरी ने आयुर्वेदिक दवाएं ली थी। कहा था कि वह दवा बेचकर पैसे दे देगा।
विज्ञापन


आरोप है कि करीब 14 लाख की दवा बेचने के बाद पैसे नहीं वापस किए। रकम मांगने पर साफ मना कर दिया। इस मामले में कनखल थाने में शिकायत दी, मगर सुनवाई न होने के कारण उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed