फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Roof of 36 families snatched in 25 minutes

हवा व आग ने 25 मिनट में छीन लिया आशियाना

Tue, 22 Mar 2022 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Roof of 36 families snatched in 25 minutes
आग में खाक आशियाने में अपनी यादें ढूंढ़ते मासूम। - फोटो : HARIDWAR
बजरी वाला क्षेत्र में स्थित झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में हवा और आग ने 25 मिनट में ही कई लोगों के सिरों से आशियाना छीन लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही हर कोई बस्ती की और दौड़ पड़ा। घर की महिलाओं से लेकर बच्चे झोपड़ियों के अंदर से अपना-अपना सामान निकालने में जुट गए। इस अग्निकांड में किसी बच्चे की किताब जल गई तो किसी का सुहाग का जोड़ा। वहीं आग के कारण बस्ती में खड़े पेड़ भी बुरी तरह से झुलस गए।
विज्ञापन

कनखल थाना क्षेत्र के बजारी वाली बैरागी कैंप में बनी झुग्गी-झोपड़ी में अधिकतर प्रवासी लोग रहते हैं। घर के पुरुष सुबह काम पर निकल जाते हैं। वहीं महिलाएं भी घर में ही थोड़ा बहुत काम कर परिवार की मदद करने में जुटी रहती है। मंगलवार को जब झुग्गियों में आग लगनी शुरू हुई तो हर कोई अपने आशियाने को बचाने में जुट गया। घर के अंदर रखे कपड़े, नकदी, जरूरत का सामान बाहर निकालने में जुट गए। जैसे ही आग लगने लगी तो महिलाएं और बच्चे बाल्टी में पानी लेकर आग बुझाने में जुट गए। महिलाएं जहां अपने बच्चों को आग से सुरक्षित स्थान की तरफ ले जा रही थी। वहीं बस्ती में मौजूद युवा आग पर काबू पाने में जुटे हुए थे लेकिन तेज हवा के चलते लगातार फैल रही आग ने 25 मिनट में इन गरीबों के आशियानों को खाक कर दिया। महाकुंभ 2021 के दौरान भी बजरी वाला में स्थित इस झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में आग लगी थी। उस समय 25 के करीब झोपड़ियां जलकर राख हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed