{"_id":"580270494f1c1b762b2904f0","slug":"robbery-was-not-disclosed-rural-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती का खुलासा नहीं होने से ग्रामीण नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैती का खुलासा नहीं होने से ग्रामीण नाराज
अमर उजाला ब्यूरो धनौरी
Updated Sat, 15 Oct 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौलतपुर गांव स्थित शिवगुरु धाम आश्रम में पड़ी डैकती के खुलासे को लेकर ग्रामीणों ने धनौरी में बैठक कर वारदात के शीघ्र खुलासे की मांग की।
बैठक के दौरान महंत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि दस दिन से अधिक समय होने पर भी अब तक मामले का खुलासा नही हो पाया है।
ग्रामीण मुकेश गिरि ने कहा कि एसएसपी के आदेश के बावजूद भी बहादराबाद पुलिस मामले मे तेजी नही दिखा रही है जिससे ग्रामीणों मे पुलिस के प्रति रोष उत्पन्न हो रहा है। अगर जल्दी ही इस मामले का खुलासा न किया गया, तो थाने का घेराव किया जाएगा। ग्रामीणों ने इस दौरान महंत प्रेमानन्द की सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की है, ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक अपराधी पकड़ से बाहर है ,प्रेमनंद महाराज पर दोबारा भी अपराधी हमला कर सकते है। इस दौरान मनोज गिरी, सोनू पुरी, मेनपाल, प्रमोद ,कमल, जितेंद्र, दिनेश, बबलू, यशपाल,सुभाष सैनी,मनमोहन गिरि, गोरखनाथ , सुभाष सैनी आदि मौजूद रहे।