{"_id":"6918ca8e7c90e512fe0db514","slug":"roadways-buses-are-running-out-of-control-on-the-roads-taking-many-lives-so-far-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-140842-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: सड़कों पर बेकाबू होकर दौड़ रहीं रोडवेज बसें, अब तक ले चुकी कई जाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: सड़कों पर बेकाबू होकर दौड़ रहीं रोडवेज बसें, अब तक ले चुकी कई जाने
विज्ञापन
रोडवेज बसें सड़कों पर बेकाबू होकर दौड़ रही हैं। हालत यह है कि अचानक किसी भी मोड़, किसी भी सड़क पर अचानक तेज रफ्तार बस का कहर टूट पड़ता है। लापरवाह ड्राइविंग और नियंत्रण से बाहर रफ्तार ने अब तक कई जिंदगियां निगल ली हैं। सड़क पर मौत बनकर दौड़ रहीं रोडवेज बसों की गवाही हादसों के आंकड़े भी दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मांग उठाई है कि बसों की रफ्तार और इनके बेतरतीब तरीके से चलाने पर रोक लगनी चाहिए।
12 नवंबर की सुबह रोडवेज बस ने बाइक पर टक्कर मारकर नीचे गिरी किशोरी को कुचल दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। उस रात में बाइक सवार एक होटल कर्मचारी को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। इसके अलावा कुछ माह के हादसों पर नजर डालें तो 13 अप्रैल को चंडीदेवी रोपवे के सामने पुलिया पर खड़ी कार की खिड़की खुलने के बाद गिरे स्कूटी सवार को पीछे से तेज रफ्तार से आई रोडवेज बस ने कुचल दिया था। चार मई को मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन खुर्द गांव के पास हरियाणा के यात्रियों की कार को पीछे से आई रोडवेज बस ने टक्कर मारी थी, हादसे में हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हुई थी जबकि तीन लोग घायल हुए थे।
कनखल थाना क्षेत्र में 15 जुलाई की शाम मध्य प्रदेश के रहने वाले एक यात्री को शंकराचार्य चौक फ्लाईओवर ढलान के पास रोडवेज बस ने टक्कर मार दी थी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। नगर कोतवाली क्षेत्र में 17 जुलाई को आनंद वन समाधि के पास हाईवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने स्कूटी को टक्कर मारी थी। मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई थी उसकी बेटी गंभीर घायल हो गई थी। बीते 15 अक्तूबर को रुड़की में बाइक में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी थी जिससे दो छात्रों की मौत हो गई थी। एक गंभीर घायल हुआ था। 18 जुलाई को रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के हरिद्वार बाईपास पर ढंढेरी के निकट रोडवेज बस ने एक कांवड़ यात्री को चपेट में ले लिया था। हादसे में यात्री की मौत हो गई थी। इन हादसों में अलग-अलग राज्यों की रोडवेज बसें थी लेकिन ये हादसे ये बताने के लिए काफी है कि सड़कों पर रोडवेज की बसें किस तरह से दौड़ती हैं।
विज्ञापन
लोग बोले, बेतरतीब तरीके से चलकी हैं बसें, इस पर लगे रोक
किसी भी राज्य की रोडवेज बसें हों सड़कों पर बहुत तेज रफ्तार से चलने के साथ ही बेतरतीब तरीके से चलती है। इसी वजह से हादसे भी बढ़ रहे हैं। इस पर ध्यान देते हुए पुलिस-प्रशासन के अलावा संबंधित विभाग को सख्त कदम उठाने चाहिए। - आशीष जैन
-- -- -- -- -- -- -- --
कुछ महीनों के अंदर रोडवेज बसों से हुए हादसों में कई लोगों की जान चली गई। हाल ही में भी लगातार दो दिन तक दो मौतें रोडवेज बस की टक्कर से हुई हैं। इन हादसों को देखते हुए रफ्तार और बेतरतीब तरीके से बसें चलाने पर रोक लगनी चाहिए। - धर्मेंद्र बिश्नोई
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
हाईवे पर तो रोडवेज बसें बेहद तेज रफ्तार से दौड़ती ही हैं लेकिन अक्सर जब कभी शहर के अंदर से निकलती हैं तो वहां भी इनकी रफ्तार कम नहीं रहती है। शासन को इस पर विचार करना चाहिए। सख्त कार्रवाई करते हुए इस पर रोक लगानी चाहिए। - आशीष मेहता
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
निरंतर अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। विभाग के अलावा पुलिस भी ऐसे वाहनों की तकनीकी के जरिये जांच कर जुर्माने की कार्रवाई करती है। - नेहा झा, एआरटीओ प्रवर्तन हरिद्वार