{"_id":"575db1cf4f1c1b0e4211bc05","slug":"rivers-will-be-uninterrupted-water-accumulation-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संचय से अविरल रहेंगी नदियां: सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संचय से अविरल रहेंगी नदियां: सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
Updated Mon, 13 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। हरिसेवा आश्रम हरिपुर कलां में आयोजित संत सम्मेलन में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जल संचय से नदियों को अविरल और निर्मल बनाया जा सकता है। प्रदेश सरकार इस दिशा में प्रयास कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से भी मदद की अपील की। चारधाम यात्रा की सफलता से गदगद सीएम ने कहा कि संतों की कृपा से प्रदेश में चारधाम यात्रा पटरी पर लौटी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री सनातन धर्म की धरोहर है। इन्हें संरक्षित करना सरकार का धर्म है। उत्तराखंड में जहां तीर्थाटन प्रमुख स्रोत है। केंद्र सरकार को चाहिए कि वह हमारे प्रदेश को जल संचय के रूप में विकसित करें। वर्षा का 85 प्रतिशत जल नदियों में बहकर समुद्र में मिल जाता है। इस जल को संचित कर लुप्त होते झरने, झीलों और तालाबों को पुनर्जीवित किया जा सकता है। सत पंचपरमेश्वर श्री महंत महेश्वर दास की अध्यक्षता व आचार्य हरिहरानंद के संचालन में हुए संत सम्मेलन में जयराम पीठाधीश्वर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने प्रदेश सरकार की ओर से यात्रा को पुनर्जीवित करने के लिए मुख्यमंत्री की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने कहा कि संतों को चातुर्मास के दौरान गांव में प्रवास करना चाहिए। हरिसेवा आश्रम के संचालक हरिचेतनानंद महाराज ने मुख्यमंत्री को राज्य को प्रगति पथ पर ले जाने का शुभाशीष प्रदान किया। भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज ने कहा कि जिस देश का चैतन्य समाप्त हो जाता है, वह प्रगति नहीं कर सकता। परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद मुनि ने आपदा में मारे गए लोगों की स्मृति में केदारनाथ में पौधरोपण करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अलावा भगवानपुर विधायक ममता राकेश, सुबोध राकेश, ऋषिकेश विधायक प्रेम चंद्र अग्रवाल का स्वागत किया गया। स्वामी यतींद्रानंद गिरी, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकनंद, स्वामी अच्युतानंद, स्वामी अर्जुन पुरी, डा. श्याम सुंदर शास्त्री, स्वामी उमाकांतानंद सरस्वती, स्वामी देवानंद सरस्वती, संयोजक महंत कमल दास, महंत विजय दास, सुखदेव मुनि आदि ने भी सम्मेलन में विचार रखे। कार्यक्रम में पहुंचने पर कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष डा. संतोष चौहान, जगदीश लाल पाहवा, मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी पुरुषोत्तम शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, मेयर मनोज गर्ग, पार्षद अनिल मिश्रा, सविता शर्मा, अनिरुद्ध भाटी, राजीव चौधरी, रामविशाल देव, तरुण नैयर, मनोज महंत आदि ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन