{"_id":"67a258d9987678bfcb0dca59","slug":"retired-officer-from-bhel-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-128554-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: भेल से सेवानिवृत्त अधिकारी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: भेल से सेवानिवृत्त अधिकारी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में सेक्टर-2 बैरियर के पास बीएचईएल से सेवानिवृत्त एक अधिकारी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें उन्होंने अपनी इच्छा से आत्महत्या करने और किसी के भी इसमें जिम्मेदार नहीं होने की बात का जिक्र किया है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
पुलिस के अनुसार, नवीन मिश्रा (66) निवासी हरिद्वार ग्रीन रोशनाबाद सिडकुल बीएचईएल से पांच साल पहले जीएम के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। मंगलवार की दोपहर वह सेक्टर-2 बैरियर के पास पहुंचे। यहां रेलवे ट्रैक के पास आकर सामने से आ रही राप्ति गंगा एक्सप्रेस ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ट्रेन की टक्कर लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी थाने से टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।
मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। आत्महत्या किसी कारणों से की है ये स्पष्ट नहीं किया। साथ ही इसके बाद किसी के भी खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने की बात लिखी है। कार्यवाहक जीआरपी थानाध्यक्ष ममता गोला ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक नवीन मिश्रा भेल से रिटायर थे।