{"_id":"93d9b964762cca06b187d9e7c24d7d15","slug":"reservation-list-wandered-the-countryside-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण सूची देखने को भटकते रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण सूची देखने को भटकते रहे ग्रामीण
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
Updated Sun, 15 Nov 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार/बहादराबाद। पंचायत चुनाव के लिए सीटों के आरक्षण की सूची देखने के लिए ग्रामीण दिनभर विकास भवन में भटकते रहे। जिला प्रशासन की ओर से देरशाम इंटरनेट पर आरक्षण की सूची जारी की।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के चुनाव कराने के लिए मतदाता सूची पहले तैयार कर ली थी। लेकिन रुड़की और भगवानपुर क्षेत्र के कुछ गांवों को नगर पंचायत में शामिल करने के चलते सीटों के लिए आरक्षण 30 अक्तूबर को जारी नहीं किया। सूची जारी करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से 14 नवंबर की तिथि घोषित की थी। पंचायत चुनाव में दिलचस्पी रखने वाले ग्रामीण निर्धारित तिथि के दिन शनिवार को 10 बजे से विकास भवन में आने शुरू हो गए। लेकिन सेकेंड शनिवार होने के चलते विकास भवन के दोनों गेट पर ताले लटके रहे। लोग गेट तक पहुंचकर बार-बार निराश होकर परिसर में चक्कर लगाते रहे। बहादराबाद के जमील अहमद, नसीर मोहम्मद, कालूूराम, वीरेंद्र कुुमार और सोमपाल आदि बार-बार गेट ताकते रहे।
विज्ञापन
लालढांग क्षेत्र के प्रदीप रावत, हरदयाल, लखवींद्र सिंह और मोहनपाल अधिकारियों को कोसते नजर आए। शाम पांच बजे तक विकास भवन में पंचायत सीटों की सूची जारी नहीं की गई। जिला प्रशासन की ओर से इंटरनेट पर सूची जारी किए जाने की बात कही गई।
विज्ञापन