फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Request to stop power cuts in industrial areas

औद्योगिक क्षेत्रों में विद्युत कटौती बंद करने की गुहार

Wed, 20 Apr 2022 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
Request to stop power cuts in industrial areas
सिडकुल एंटरप्रेन्योर वेलफेयर एसोसिएशन पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्रों में विद्युत कटौती बंद रोकने की गुुहार लगाई। कहा कि कटौती के चलते फैक्ट्रियों का संचालन करने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

तापमान बढ़ने के साथ ही अघोषित विद्युत कटौती भी शुरू हो गई है। इससे उद्योगों के कामकाज पर असर पड़ने लगा है। हरिद्वार भी इससे अछूता नहीं रहा। सिडकुल एंटरप्रेन्योर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर विद्युत कटौती बंद करने की मांग उठाई। एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय विधायक आदेश चैाहान के साथ सीएम से मुलाकात की और समस्या के निराकरण की गुहार लगाई।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने सीएम को बताया कि स्थित लघु और माइक्रो उद्योगों के समक्ष विद्युत का भारी संकट खड़ा हो गया है। प्रतिदिन 8 घंटे तक बिना बताए बिजली कटौती हो रही है। जिसके कारण सभी श्रमिक खाली बैठे रहते हैं। मशीन बंद होकर दोबारा आरंभ करने में 2 से 4 घंटे का समय लग जाता है। जिससे उत्पादन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने उद्योगों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए विद्युत कटौती बंद करने की मांग। जिस पर सीएम ने कटौती बंद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed