फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Repair work intensified at the railway station.

Haridwar News: कुंभ से पहले रेलवे स्टेशन पर तेज हुए मरम्मत और निर्माण कार्य

Tue, 22 Sep 2026 05:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
Repair work intensified at the railway station.
कुंभ...
विज्ञापन

- प्लेटफॉर्म-10 का निर्माण, टीनशेड-शौचालयों और सड़कें की जा रही दुरुस्त

- यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ कमियां दूर करने में जुटा रेलवे प्रशासन

संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। कुंभ मेला की तैयारियों को लेकर हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर निर्माण और मरम्मत कार्य तेज कर दिए गए हैं। कुंभ के दौरान देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए स्टेशन की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। स्टेशन पर नए प्लेटफॉर्म के निर्माण के साथ यात्री सुविधाओं से जुड़े विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर-10 का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर में टीनशेड की मरम्मत कराई जा रही है। लंबे समय से मरम्मत की जरूरत वाले शौचालयों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। स्टेशन परिसर और आसपास की खराब सड़कों को भी ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही जहां कहीं व्यवस्थाओं में कमी सामने आ रही है, वहां आवश्यक सुधार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कुंभ के दौरान हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का दबाव सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में रेलवे प्रशासन का प्रयास है कि मेला शुरू होने से पहले स्टेशन पर निर्माण और मरम्मत के सभी जरूरी कार्य पूरे कर लिए जाएं। अधिकारियों की निगरानी में अलग-अलग हिस्सों में काम कराया जा रहा है, जिससे यात्रियों को आवागमन के दौरान परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
स्टेशन की व्यवस्थाओं में होगा सुधार
प्लेटफॉर्म-10 के निर्माण से ट्रेनों के संचालन और यात्रियों की आवाजाही को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। वहीं टीनशेड और शौचालयों की मरम्मत से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने का काम भी कुंभ की तैयारियों का हिस्सा है।

----------------
वर्जन
कुंभ मेले के मद्देनजर रेलवे स्टेशन को पूरी तरह तैयार किया जा रहा है। प्लेटफॉर्म का निर्माण जल्द पूरा होने वाला है जबकि कुछ हिस्सों में अन्य कार्य किए जा रहे हैं। यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए पूरा ध्यान रखा जा रहा है। - महेश यादव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, मुरादाबाद रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed