फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Religious Institutions Join Beti Bachao Abhiyan

बेटी बचाओ अभियान से जुड़ें धार्मिक संस्थाएं

Mon, 26 Dec 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Mon, 26 Dec 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों से धार्मिक संस्थाओं को जुड़ना चाहिए।

निशंक यहां ज्वालापुर के अनुराग हॉल में गंगा सभा द्वारा शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। निशंक ने कहा कि महामना मालवीय ने देश र में शिक्षा से जुड़े अनेक अभियान चलाए। इन अभियानों में हरिद्वार के ऋषिकुल विद्यापीठ और गंगासभा का विशेष योगदान रहा। उन्होंने कहा कि महामना मालवीय के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि धार्मिक संस्थाएं शिक्षा की अलख जगाएं। विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक अंबरीष कुमार, गंगा सभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, सभापति कृष्ण कुमार शर्मा, महामंत्री रामकुमार मिश्रा व समाज कल्याण मंत्री आशुतोष शर्मा ने उपलब्धियों को गिनाया।

समारोह में तीर्थ पुरोहित समाज के वयोवृद्ध नागरिकों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम में 40 बालिकाओं और महिलाओं को शिक्षा से जुड़े अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने के लिए विशिष्ठ प्रतिभा सम्मान प्रदान किया गया। गंगा सभा ने अपनी कक्षाओं में उल्लेखनीय प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए 350 स्कूली छात्राओं को विशेष उपहार और प्रमाणपत्र दिए। नगर निगम सहित राजनीति के विभिन्न क्षेत्रों में भूमिका अदा करने के लिए शशिकांत वशिष्ठ, कन्हैया खेवड़िया, रमन वशिष्ठ, करुणा शर्मा, अनुराग शर्मा, अरुण दलाल, अखिल चंद्र ठेकेदार को सम्मानित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में शोध प्रबंध करने वाले डा. नैना शर्मा, डा. भावना शर्मा, डा. श्वेेता कीर्तिपाल, डा. सिद्धार्थ चक्रपाणी, डा. अभिषेक शिवपुरी, मनु शर्मा, डा. शिवनारायण शर्मा, डा. ऋषभ शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय संगीत संस्थानों में शिक्षा प्राप्त कर रहे अपूर्व पालीवाल, संभव मिश्रा, मानसी जगता, कुमारी यामिनी और स्तुति प्रधान को सम्मान पत्र दिए गए।
विज्ञापन


राष्ट्रीय पुरुरस्कार प्राप्त करने के लिए स्काउट गाइड तान्या और तुषार गौतम की जोड़ी को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। अनेक वृद्धों का भी गंगा सभा ने सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन विजेन्द्र पालीवाल और आशुतोष शिवपुरी ने संयुक्त रूप से किया। इसी के साथ गंगा सभा के शताब्दी वर्ष का समापन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed