फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Registry of land with fake documents, 13 nominated

फर्जी दस्तावेज से जमीन की रजिस्ट्री, 13 नामजद

Fri, 25 Jun 2021 11:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Registry of land with fake documents, 13 nominated
फर्जी दस्तावेजों से जमीन की रजिस्ट्री कराने के मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद 13 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले में प्रशासनिक अधिकारियों पर भी आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

ज्वालापुर कोतवाल चंद्र चंद्राकर नैथानी के मुताबिक पथरी थाना क्षेत्र के गांव धनपुर निवासी शीशराम ने पुलिस को शिकायत दी थी। शीशराम का आरोप था कि पथरी क्षेत्र के ही गांव मुस्तफाबाद में उसकी कृषि भूमि है। भूमि पर वह पिछले 70 साल से काबिज है। शीशराम का आरोप है कि चाची कांती निवासी गांव धनपुरा ने अजय कुमार निवासी ग्राम नसीरपुर कलां, जमशेद, दिलशाद, कालू हसन, खुर्शीद, इरशाद, शेर अली, शंभू, मोनी पुत्र कालू निवासी धनपुरा, कांती के दामाद बीजा निवासी खड़ंजा थाना लक्सर, रमेश निवासी रोहालकी खानपुर ने आपस में साज करके फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए। जिसके बाद उसकी भूमि की तहसील हरिद्वार में रजिस्ट्री करा ली है।
विज्ञापन

आरोप है कि भूमि के फर्जी दस्तावेजों तैयार कर कृषि भूमि पर फर्जी तरीके से दाखिल खारिज कर खतौनी में अजय कुमार निवासी नसीरपुर कलां का नाम चढ़ाया। भूमि का 1/2 भाग फर्जी तरीके से उक्त भूमि को अपने नाम चढ़ाकर उसे नुकसान पहुंचाया गया। इसकी शिकायत पुलिस में की गई, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर कोर्ट में वाद दायर किया गया। कोतवाल चंद्र चंद्राकर नैथानी ने बताया कि कोर्ट ने प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश नहीं किए हैं। इसी कारण उनके नामों को हटा दिया गया है। वहीं 13 आरोपियों के खिलाफ के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed