{"_id":"632f3f8ba0ac163e502763ec","slug":"registry-not-done-even-after-taking-1-5-crore-rupees-haridwar-news-drn423708744","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ करोड़ रुपये लेने के बाद भी नहीं की रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ करोड़ रुपये लेने के बाद भी नहीं की रजिस्ट्री
सार
भूमि बेचने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये लेने के बावजूद भी खरीदार के नाम रजिस्ट्री नहीं की गई।पुलिस ने पिता-पुत्र सहित पांच लोगों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।55 लाख रुपये भूमि डेवलपमेंट चार्ट में दे दिए।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भूमि बेचने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये लेने के बावजूद भी खरीदार के नाम रजिस्ट्री नहीं की गई। पुलिस ने पिता-पुत्र सहित पांच लोगों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल के मुताबिक प्रवीन अरोड़ा निवासी शिव बिहार ने शिकायत देकर बताया कि सलेमपुर महदूद गांव में चार करोड़ 20 लाख रुपये में मंगना पत्नी बलबीर सिंह के साथ जमीन का सौदा किया गया था। दोनों के बीच समझौता हुआ था। शिकायतकर्ता साझीदार के पास साढ़े 83 लाख रुपये बतौर बयाना देकर भूमि के कुछ हिस्से की रजिस्ट्री कराई थी।
अप्रैल 2021 में मंगना की मृत्यु हो गई। इसके पहले भूमि मंगना के नाम पर थी लेकिन मंगना के बेटों ने जमीन का सौदा दोबारा 4.50 करोड़ में तय किया। इसका भी इकरारनामा चार अप्रैल 2021 में दोनों पक्षों के बीच हुआ था। 21 फरवरी 2022 में जमीन की रजिस्ट्री कराने पर सहमति बन गई। 1.20 करोड़ रुपये भी इकरारनामे के साथ दे दिए गए। 55 लाख रुपये भूमि डेवलपमेंट चार्ट में दे दिए। बावजूद इसके जमीन मालिकों के मन में बेईमानी आ गई। आरोपी जमीन की रजिस्ट्री कराने तहसील नहीं पहुंचे। जब आरोपियों से संपर्क किया तो रजिस्ट्री कराने से साफ इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि शिकायत के बाद विपिन चौहान, अरविंद चौहान, अजय चौहान, बलबीर, नफीस निवासी सलेमपुर के खिलाफ धोखाधड़ी, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है।