{"_id":"cf34062c-acbb-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"rape-with-7-year-old-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सात साल की 'मुनिया' से बलात्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सात साल की 'मुनिया' से बलात्कार
रुड़की/ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2013 02:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में मासूम मुनिया से हुई दुराचार की घटना के खिलाफ देश में जगह-जगह गुस्से का लावा फूट पड़ा है। इसके बावजूद भी दुराचारियों को किसी का खौफ नहीं है।
विज्ञापन
रुड़की में मंगलवार दोपहर एक गांव की सात साल की मासूम को 30 साल के एक युवक ने हवस का शिकार बना लिया।
पीड़ित गांव के बाहर बेहोश मिली। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
पीड़ित बच्ची गांव के एक स्कूल में एलकेजी में पढ़ती है। दोपहर एक बजे के लगभग स्कूल से लौटने के बाद वह घर के पास खेल रही थी।
इसी दौरान गांव का युवक (30) बच्ची को बहला फुसलाकर गांव के बाहर खेतों में ले गया और उसे हवस का शिकार बना डाला। बच्ची को गायब देख परिजनों ने उसकी तलाश की तो वह गांव के बाहर एक खेत में बेहोश पड़ी मिली।
विज्ञापन
बच्ची ने होश में आने पर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक जेपी जुयाल तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर जेपी जुयाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल और उपचार कराया जा रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।