फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Rape case filed against young man in jail for murder

Haridwar News: हत्या के मामले में जेल में बंद युवक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

Tue, 11 Jun 2024 02:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Rape case filed against young man in jail for murder
हरिद्वार। एक महीने पहले ज्वालापुर में तीर्थ पुरोहित परिवार की बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में जेल भेजे गए युवक पर अब नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। सिडकुल पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

14 मई को ज्वालापुर में बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने खुलासा करते हुए बुजुर्ग महिला की पोती और उसके प्रेमी के दोस्त उदित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जांच में सामने आया था कि दादी के टोकने से परेशान होकर पोती ने अपने प्रेमी अनुराग के दोस्त उदित को उसकी प्रेमिका के साथ अश्लील फोटो वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल कर हत्या करवाई थी।
विज्ञापन

अब कनखल निवासी एक व्यक्ति ने सिडकुल पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री कुछ दिन से परेशान थी, उससे पूछा तो उसने जानकारी दी कि अपने दोस्त उदित व अनुराग कुमार के साथ रोशनाबाद स्थित होटल घूमने गए थे। जहां उदित ने उससे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। आरोप लगाया कि अश्लील फोटो-वीडियो भी बना लिए। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि पोक्सो, दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed