{"_id":"5e0cea6f8ebc3e87c67ecc4f","slug":"ranipur-gate-will-be-attracted-to-attract-tourists-haridwar-news-drn331359992","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलानियों को लुभाने के लिए आकर्षित बनाए जाएगा रानीपुर गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलानियों को लुभाने के लिए आकर्षित बनाए जाएगा रानीपुर गेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की हरिद्वार रेंज के रानीपुर गेट को अब पार्क की चीला रेंज की तर्ज पर विकसित कर आकर्षित बनाया जाएगा। गेट पर सैलानियों की सुविधा के लिए रिसेप्शन और शौचालय आदि की व्यवस्थाएं भी की जाएंगी।
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की हरिद्वार रेंज के रानीपुर गेट से प्रत्येक वर्ष सैकड़ों देश-विदेशी सैलानी हरिद्वार, बेरीवाड़ा और धौलखंड आदि रेंज में प्रकृति के साथ-साथ वन्य जीवों के दीदार का लुप्त उठाते हैं। पार्क की चीला रेंज की अपेक्षा प्रचार प्रसार के नहीं होने के कारण कम सैलानी रानीपुर गेट से पार्क के अंदर प्रवेश करते हैं। इसके साथ ही इन रानीपुर गेट का मुख्य मार्गों से दूर होना और यहां पर सैलानियों के लिए वाहन आदि की सुविधा उपलब्ध न होने के कारण भी अधिकतर चीला रेंज में सैर करना ही पसंद करते हैं। अब पार्क प्रशासन ने इन रेंजों में सैलानियों को आकर्षित करने के लिए काम करना शुरू दिया है। राजाजी टाइगर रिजर्व के वन्य जीव प्रतिपालक कोमल सिंह का कहना है कि सैलानियों को आकर्षित करने के लिए नए साल पर पार्क के रानीपुर गेट मिनी बस के संचालन के साथ ही अब एक और सरकारी जिप्सी जल्द शुरू की जाएगी। इसके साथ रानीपुर गेट को पत्थर और संगमरमर से तैयार कर आकर्षित बनाया जाएगा।