फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ramps will be built for disabled passengers

दिव्यांग के लिए बनेंगे रैंप और रखी जाएंगी व्हील चेयर

Wed, 30 Mar 2022 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Ramps will be built for disabled passengers
यात्रा सीजन में दिव्यांग यात्रियों को पंजीकरण केंद्रों पर रैंप और व्हील चेयर की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा यात्रियों के लिए पेयजल और गर्मी से राहत दिलाए जाने के लिए पंखों की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल के दो साल बाद उत्तराखंड में चारधाम यात्रा मई से शुरू होने जा रही है। चारधाम यात्रा में धर्मनगरी से भी बड़ी संख्या में यात्रियों का आना-जाना होता है। इसलिए यात्रियों को पर्यटन विभाग की ओर से फोटोमैट्रिक पंजीकरण की व्यवस्था की जाती है। जिससे यात्रा सीजन में यात्री धर्मनगरी से ही पंजीकरण कराने के बाद सीधे चारधाम यात्रा करते हैं। इसके लिए रेलवे स्टेशन और जिला पर्यटन विकास अधिकारी के कार्यालय के परिसर में फोटोमैट्रिक पंजीकरण मशीन लगाई गई है। अब यात्रा सीजन को देखते हुए पर्यटन विकास विभाग की ओर से दिव्यांग के साथ सभी यात्रियों को सुविधाएं देने के लिए कसरत शुरू कर दी गई है। इसके क्रम में पर्यटन कार्यालय राही मोटल हरिद्वार में स्थित फोटोमैट्रिक पंजीकरण केंद्र के बाहर सुरक्षा रैलिंग का निर्माण, 2 वॉल फैन और शेड पर 2 सीलिंग फैन, पर्यटक सूचना केंद्र रेलवे स्टेशन में स्थित केंद्र के बाहर 2 वॉल फैन लगाने की योजना है। दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए पर्यटन कार्यालय और पंजीकरण काउंटर के लिए निर्मित शौचालय में 2 रैंप और 2 व्हीलचेयर रखी जाएंगी।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा में यात्रियों को सुविधा देने के लिए पंजीकरण केंद्रों के बाहर बजट मिलते ही सभी कार्य करा दिए जाएंगे। ताकि धर्मनगरी में आने वाले यात्री यहां से अच्छा संदेश लेकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेश यादव, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed