फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ramdev Sadan beat Dayanand in cricket

रोमांचक मुकाबले के साथ क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न

Thu, 14 Oct 2021 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Ramdev Sadan beat Dayanand in cricket
गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय की परंपरागत विजयादशमी क्रीड़ा प्रतियोगिताएं बृहस्पतिवार को संपन्न हो गईं। प्रतियोगिताएं चार सदनों के मध्य हुई।
विज्ञापन

समापन सत्र में सीनियर वर्ग क्रिकेट में आचार्य रामदेव सदन ने दयानंद सदन पर रोमांचक जीत प्राप्त की। फुटबाल जूनियर वर्ग में श्रद्धानंद सदन आचार्य रामदेव सदन पर जीत दर्ज की। सीनियर वर्ग में आचार्य रामदेव सदन एवं दयानंद सदन के बीच कांटे का मुकाबले में दयानंद सदन ने विजयश्री प्राप्त की। रिले दौड़ जूनियर वर्ग में आचार्य रामदेव सदन ने दयानंद सदन को और सीनियर वर्ग में गुरुदत्त सदन ने दयानंद सदन को पराजीत किया।

पुरस्कार वितरण समारोह के गुरुकुल के मुख्याधिष्ठाता डॉ. दीनानाथ शर्मा ने कहा कि खेल से मनुष्य स्वस्थ रहता है। स्वस्थ शरीर ही मनुष्य के समस्त कार्यों का साधन है। सहायक मुख्याधिष्ठाता डॉ. नवनीत परमार ने कहा कि गुरुकुल की क्रीड़ा प्रतियोगिताएं परंपरागत हैं। गुरुकुल ने देश को क्रीड़ा के क्षेत्र में भी अतुलनीय खिलाड़ी दिए हैं। डॉ. विजेंद्र शास्त्री ने प्रतियोगिताएं विधिवत संपन्न कराने वाले प्राध्यापकों, शिक्षकों, आश्रम के परमाध्यक्ष एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का आभार जताया। निर्णायक मंडल में जितेंद्र कुमार वर्मा, अशोक आर्य, हुकमचंद, अश्वनी कुमार, अशोक कुमार, लोकेश सिंह, वेदपाल आर्य, अमित कुमार, राज कमल, विजय कुमार, दीप कमल, अमर सिंह, बृजेश सिंह, धर्म सिंह, गौरव शर्मा, सज्जन सिंह, धीरज दत्त कौशिक रहें। संचालन डॉ. योगेश शास्त्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed