फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   ramdev joins clean haridwar campaign

तीर्थनगरी हरिद्वार की सफाई करने निकले बाबा रामदेव

Sun, 02 Oct 2016 06:40 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 02 Oct 2016 06:40 PM IST
विज्ञापन
ramdev joins clean haridwar campaign
ramdev - फोटो : amar ujala

हरिद्वार नगर निगम तथा पतंजलि योगपीठ सहित कई संस्थाओं की ओर से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर गंगातट पर आयोजित महासफाई अभियान बड़ा आयोजन साबित हुआ।

विज्ञापन


रविवार को हरकी पैड़ी और रोडीबेलवाला क्षेत्र से शुरु हुए इस अभियान की अगुवाई योगगुरु स्वामी रामदेव ने की। जिसमें सांसद, विधायक और मेयर समेत अनेक नेताओं, संगठनों के प्रतिनिधियों तथा स्कूली बच्चों ने शिरकत की।
विज्ञापन


अभियान की शुरुआत में स्वामी रामदेव ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हमें स्वच्छता का संदेश देती है। सफाई से ही समृद्ध और स्वस्थ भारत का निर्माण हो सकता है। हम सभी का धर्म है कि अपने आस पास स्वच्छता अभियान चलाए और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज जिस तरह से देश में डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया आदि बीमारियों का प्रकोप है ऐसे में स्वच्छता की महत्ता और भी बढ़ जाती है। कहा कि केंद्र सरकार का स्वच्छ भारत का अभियान सराहनीय है लेकिन यह जनसहभागिता से ही सफल हो सकता है।

स्वामी रामदेव ने उठाया कचरा और टोकरियां

ramdev joins clean haridwar campaign
ramdev

विधायक मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत का संकेत देकर स्वच्छता के प्रति जनमानस को जागरुक किया है। हम सभी को स्वच्छ और सशक्त भारत के सपने का साकार करना है।

महाअभियान के आयोजन के लिए नगर निगम और सहयोगी संस्थाओं को बधाई दी और सभी से ऐसे आयोजनों के साथ हमेशा साफ सफाई के प्रति सजग रहने का आह्मन किया। मेयर मनोज गर्ग ने निगम की ओर से ऐसे आयोजन करते रहने की बात कही।

शपथ ग्रहण के बाद सभी लोग गंगा और घाटों की सफाई में जुट गए। स्वामी रामदेव ने खुद कचरा और टोकरियां उठाकर आमजन को प्रेरित किया। हरकी पैडी, सुभाषघाट, गऊ घाट समेत आस पास के विभिन्न घाटों पर यह अभियान चलाया गया। 

सांसद रमेश पोखरियाल निशंक आए तो स्पर्श गंगा परिवार की ओर से चलाए गए सफाई अभियान में शामिल होने के लिए थे लेकिन उन्होंने भी इस अभियान में सहभागिता कर सफाई की। विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, आदेश चौहान, जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर, जिला महमहामंत्री जयपाल सिंह, कन्हैया खेवड़िया, अनिल मिश्रा, राजकुमार समेत बड़ी संख्या में भाजपाई और अन्य संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे। सफाई अभियान में कई आधुनिक मशीनें भी लगाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed