{"_id":"616f10270d0a86527b15d15b","slug":"ramata-panch-reached-haridwar-from-neelkanth-haridwar-news-drn393830598","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलकंठ से हरिद्वार पहुंचे रमता पंच, भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलकंठ से हरिद्वार पहुंचे रमता पंच, भव्य स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री पंचायती बड़ा अखाड़ा उदासीन के रमता पंचों का नीलकंठ से हरिद्वार पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। रमता पंच अब हरिद्वार में उदासीन संप्रदाय से जुड़े आश्रमों का भ्रमण करेंगे।
नीलकंठ से श्री पंचायती बड़ा अखाड़ा उदासीन के रमता पंच का कनखल के बंगाली मोड़ पर स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इससे पूर्व सतपाल ब्रह्मचारी ने राधाकृष्ण धाम पर रमता पंचों का स्वागत किया। पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि संत महापुरुषों का जीवन जनसेवा के लिए समर्पित होता है। रमता पंच देशभर में भ्रमण कर धर्म का प्रचार प्रसार और धर्म की रक्षा का कार्य करते हैं। पूर्व पार्षद सीमा देवी ने कहा कि हम संतों और महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए।
श्री पंचायती बड़ा अखाड़ा उदासीन के कोठारी महंत दामोदर दास ने बताया कि अखाड़े के रमता पंच कुंभ का समापन होने के बाद देहरादून रवाना हो गए थे। जिसके बाद वहां से नीलकंठ पहुंचे थे। जहां से चतुर्मास करने के बाद हरिद्वार के पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के समस्त आश्रमों का भ्रमण करेंगे। यहां का भ्रमण करने के बाद उत्तर प्रदेश में उदासीन संप्रदाय से जुड़े आश्रमों का भ्रमण किया जाएगा। स्वागत करने वालों में लाल बाबा, भूपेंद्र कुमार, दीपक वैद्य, दुर्गेश वर्मा, अमरजीत सिंह, गौरव कुमार, अमर नाथ, दीपक सागर, काका, रमेश कुमार, लक्ष्य कुमार, राहुल, निशांत कुमार, सुरजीत राणा, जोगेंद्र कुमार उपस्थित रहे। रमता पंचों में श्रीमहंत महेश्वरदास, महंत रघुमुनि, महंत दुर्गादास, महंत अवधेशानंद, कोठारी महंत दामोदर दास, महंत कमलदास, कोठारी श्यामदास, दयालदास, शांतिदास आदि मौजूद रहे।