{"_id":"57eeb1814f1c1bf0455747d3","slug":"rama-s-exile-was-passionate-audience","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम वनवास से भावुक हुए दर्शक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम वनवास से भावुक हुए दर्शक
hridwar uttrakhanda india
Updated Sat, 01 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
राम गए वन को
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र में चल ही रामलीलाओं में देर रात तक काफी भीड़ उमड़ रही है। बृहस्पतिवार की रात अलग-अलग मंचों पर अलग -अलग लीलाओं का मंचन किया गया। हरिद्वार में रामलीला कमेटी के महामंत्री कृष्णमूर्ति भट्ट के संचालन एवं मुख्य दिग्दर्शक महाराज कृष्ण सेठ के निर्देशन में तीन महत्वपूर्ण दृश्य मंचित किए गए। ताड़का वध, सीता जन्म और राम वनवास के भावपूर्ण दृश्य देखकर दर्शक भावुक हो गए।
विज्ञापन
कमेटी के प्रेस प्रभारी डा. संदीप कपूर ने बताया कि एक अक्तूबर को रावण वाणासुर संवाद के साथ ही धनुष यज्ञ एवं लक्ष्मण परशुराम संवाद का मंचन होगा जिसमें परशुराम के रूप में डा. रमेश खन्ना अपने अभिनय से दर्शकों को रोमांचित करेंगे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दशरथ के रूप में संगीत दिग्दर्शक विनोद नयन और राजा जनक के रूप में सचिन, विश्वामित्र बनें संजीव कुमार, ताड़का मानिक गिरि ने खूब वाहवाही प्राप्त की। दूसरी ओर कनखल में रामलीला रंगमंच के तत्वाधान मे प्रमुख लीला रामजन्म, ताड़का वध व मारीच सुबाहु वध की लीला का मंचन किया गया। कनखल की प्राचीन रामलीला का मंचन रामलीला संयोजक शैलेंद्र त्रिपाठी के संयोजन में किया जा रहा है। जगमोहन भारद्वाज ने निर्देशन, योगेश कुमार, मंच संचालन मनोज वर्मा, नितिन माना, संजय शर्मा, रजनीश शर्मा, सुधांशु गौतम, राजेश शर्मा, गंगाशरण भारद्वाज द्वारा किया गया।
विज्ञापन