फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Rama killed Tadka to protect the sages

ऋषि-मुनियों की रक्षा के लिए राम ने किया ताड़का वध

Tue, 05 Oct 2021 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Rama killed Tadka to protect the sages
श्री निरंजनी मायापुर रामलीला में मंचन करते कलाकार । - फोटो : HARIDWAR
फोटो
विज्ञापन

ऋषि-मुनियों की रक्षा के लिए राम ने किया ताड़का वध
रंगमंच पर सीता जन्म और कैलाश लीला का मंचन
पात्रों ने अपने अभिनय से मोहा सबका मन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। शहर व देहात क्षेत्र में चल रही रामलीलाओं में किरदारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। किसी रामलीला में कैलाश लीला तो किसी ने ताड़का वध हुआ।
भीमगोडा में चल रही रामलीला में भगवान राम ने ताड़का का वध कर ऋषि-मुनियों को उसके अत्याचार से मुक्त कराया। ताड़का वध से पहले सीता जन्म का दृश्य दिखाया गया। श्रीराम नाट्य संस्थान की ओर से की जा रही रामलीला में राम सीता जन्म का मनमोहक दृश्य दिखाया गया। सीता जन्म के बाद विश्वामित्र की तपस्या दिखाई गई।
विज्ञापन

ऋषि विश्वामित्र राजा दशरथ के पास अयोध्या पहुंचे और भगवान राम और लक्ष्मण को लेकर निकल पड़े। इसके बाद रंगमंच पर राम ने ताड़का का वध किया। राम का अभिनय हरीश भट्ट, लक्ष्मण का अभिनय सागर जोशी, जनक के अभिनय में गौरव उपाध्याय और विश्वामित्र का अभिनय विमल शर्मा ने किया। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, संस्था के अध्यक्ष रमेश गुप्ता, महामंत्री पवन कुमार, लखन लाल चौहान और प्रमोद घिल्डियाल ने दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद लीला शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
मायापुर में हुई कैलाश और रामजन्म लीला
हरिद्वार। श्री रामलीला रंगमंच मायापुर में दूसरी रात्रि में कैलाश लीला के साथ ही रामजन्म तक की लीला का मंचन किया गया। लीला में मुख्य अतिथि वैद्य एमआर शर्मा और बुआ गुंजन और रमा अतिथि के रूप में मौजूद रहे। रंगमंच के अध्यक्ष पवन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, मंच संचालक राजू मनोचा, महामंत्री सदन लाल साहू, नीरज साहू, वरिष्ठ वयोवृद्ध पूर्व अध्यक्ष चोखेलाल का भी सभी साथियों ने स्वागत किया। भगवान शंकर के रूप में दिनेश शर्मा, मां गौरा के रूप में ऋषभ गोस्वामी, रावण के रूप में सुनील मनोचा एवं नंदी के रूप में रंगमंच के डायरेक्टर गौरव कालरा ने अपनी अभिनय की छाप छोड़ी।
-------------
श्रीरामलीला समिति भूपतवाला की रामलीला शुरू
हरिद्वार। श्रीरामलीला समिति भूपतवाला अपना 42वां वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाने जा रही है। उत्तरी हरिद्वार में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 44 भूपतवाला में क्षेत्र की श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष अमित गुप्ता और महामंत्री नीरज शर्मा ने रविवार को मंच पर पूजा कर हनुमान का अभिनय करने वाले गौरव प्रजापति ने ध्वजारोहण किया। प्रथम रात्रि में नारद मोह, रावण अत्याचार तक लीला दिखाई गई प्रथम रात्रि में नारद का अभिनय सचिन गौड़ एवं विष्णु का अभिनय कृष्णा शंकर का अभिनय दिनेश धीमान और इंद्र का मोहन सैनी ने किया।
------------
बच्चों को ताड़का ने खूब डराया
हरिद्वार। मायापुर स्थित श्रवणनाथ पार्क में चल रही श्री निरंजनी मायापुर रामलीला के शुभारंभ में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी वैद्य एमआर शर्मा व किन्नर समाज से गुंजन उपस्थित रहे। रामलीला में ताड़का के अभिनय ने बच्चों को खूब डराया। वहीं सुबाहु और मारीच के रूप में भी कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
---------
मीठीबेरी में ताड़का वंध की लीला
लालढांग। क्षेत्र के लालढ़ांग व मीठीबेरी में रामलीला का मंचन किया जा रहा हैं। लालढांग में बीती रात को ताड़का वध की लीला दिखाई गई। श्री आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा मंचन के दौरान सर्वप्रथम श्री राम जी की आरती लालढांग वनक्षेत्राधिकारी प्रदीप उनियाल द्वारा की गई। लीला के मंचन में वन में जाकर राम, लक्ष्मण ताड़का, सुबाहु मारीच का संहार करते हैं। वही रसूलपुर गोठ व मीठीबेरी में रामलीला का आयोजन किया जा रहा।

-------------
राम के बताए मार्ग पर चलें सभी : निरंजन
पथरी। गांव बादशाहपुर में रविवार की रात रामलीला मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के महंत निरंजनदास कोठारी ने किया। रामलीला समिति के कोआर्डिनेटर सुनील धीमान ने बताया कि रामलीला मंचन के शुभारंभ से पहले मोहित शर्मा ने पूजा अर्चना और आरती की। इसके बाद नारद मोह का मंचन किया गया। इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष मदन सिंह, उपाध्यक्ष जगदीश राठौर, सचिव विनोद सैनी, कोषाध्यक्ष सुशील चौहान औ प्रबंधक अजीत चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed