फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Rajaji Tiger Reserve prepared track for tourists

सैलानियों के लिए राजाजी टाइगर रिजर्व का ट्रैक तैयार

Fri, 13 Nov 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार Updated Fri, 13 Nov 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार(श्यामपुर)। सैलानियों के लिए राजाजी टाइगर रिजर्व 15 नवंबर से खुल जाएगा। जिसके लिए पार्क प्रशासन की ओर से ट्रैक को दुरुस्त किया जा रहा है। ट्रैक की मरम्मत का काम अंतिम चरणों में चल रहा है।

विज्ञापन


15 नवंबर से राजाजी टाईगर रिजर्व के गेट सैलानियों के लिए खोल दिए जाएंगे। इस दिन राजाजी टाइगर रिजर्व के चीला, रानीपुर और मोतीचूर गेट से सैलानी पार्क के अंदर जा सकेंगे। जहां पर्यटक वन्यजीवों का दीदार करेंगे । पार्क प्रशासन की ओर से ट्रैक की मरम्मत का काम किया जा रहा है। चीला में करीब 35 किलोमीटर के ट्रैक पर सैकड़ों मजदूर काम कर रहे हैं। वहीं मोतीचूर रेंज में भी ट्रैक को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन


रानीपुर ट्रैक पर राउंड में घूमेंगे सैलानी
इस बार सैलानी चीला की तर्ज पर रानीपुर गेट सैलानी वाहनों से राउंड में घूमेंगे। रेंजर डीपी उनियाल का कहना है कि इस बार सैलानी सुरेश्वरी देवी मंदिर वाले गेट से पार्क में हाथी मार्ग से प्रवेश करेंगे। जो रावली, छिड़क, हरनौल, बेरीवाड़ा पहुंची वापसी में उन्होंने बताया कि आने जाने का पूरा ट्रैक दो किलोमीटर का है। सैलानी  रानीपुर स्थित हाथीमार्ग के रास्ते से सुरेेशीश्वरी देवी, रावली छिड़क, के रास्ते इस मार्ग से जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरीवाड़ा, हरनौल, रावली होते रानीपुर के मुख्य गेट से वापस आएंगे। उन्होंने बताया कि पार्क प्रशासन की ओर से मार्ग को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। रानीपुर से बेरीवाड़ा में सैलानियों को टाइगर ज्यादा दिखते हैं। जबकि चीला में नीलगाय, सांभर, जड़ाव, हिरन, जंगली सुअर, मोर, तरह-तरह की चिड़ियाएं मिलती हैं।

नहीं हो पाया प्रचार-प्रसार
राजाजी के टाइगर की वेबसाइट में चीला और मोतीचूर के अलावा रानीपुर  का नाम नहीं है। ऐसे में सैलानी भी चीला और मोतीचूर ही आते हैं। वहीं  पार्क प्रशासन की ओर से प्रचार के अन्य साधनों के लिए सरकार के आदेश का इंतजार है। रानीपुर गेट पर भी पार्क की ओर से प्रचार प्रसार नहीं किया गया है।


इनका कहना है
चीला में ट्रैक की मरम्मत का काम अंतिम चरणों में है। रेंज कार्यालय के आसपास रंगाई पुताई काम पूरा कर लिया गया है। उम्मीद यह है कि इस साल अधिक से अधिक सैलानी आएंगे।
सुभाष घिल्डियाल, रेंजर चीला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed