फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Rajaji park open to tourists

पर्यटकों के लिए खुला राजाजी पार्क

Tue, 15 Nov 2016 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Tue, 15 Nov 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के गेट सैलानियों के लिए मंगलवार से खोल दिए गए हैं। अब सैलानी हाथी, बाघ, नील, मोर, हिरन आदि के दीदार कर सकते हैं। पहले दिन चीला और रानीपुर रेंज में कुल 78 सैलानी घूमने पहुंचे। इनमें छह विदेशी शामिल हैं।

चीला रेंज की मुख्य द्वार पर पार्क निदेशक सनातन सोनकर ने फीता काटकर गेट खोला। इस दौरान उन्होंने बताया कि चीला, रानीपुर, चिल्लावाली, रशियाबड़, मोतीचूर, आशारोड़ी समेत सभी 9 रेंजों के दरवाजे सैलानियों के लिए खोल दिए गए हैं। चीला रेंज में पहले दिन 68 सैलानी पहुंचे। इनमें छह विदेशी भी शामिल हैं। हरिद्वार रेंजर दिनेश मोहन उनियाल ने बताया कि सैलानी सुबह 7 से 9 बजे और शाम 3 से 4.30 बजे के बीच पार्क में प्रवेश कर सकते हैं। रानीपुर रेंज में पहले दिन मात्र 10 सैलानी पहुंचे। इस दौरान वार्डन कमल सिंह, डीएफओ एचके सिंह, वार्डन अजय कुमार शर्मा, चीला रेंजर सुभाष घिल्डियाल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


हाथी की सवारी का लें मजा
 चीला रेंज में सैलानी हाथी की सवारी का मजा ले सकते हैं। वर्ष 2007 में इस पर रोक लगा दी गई थी। पार्क निदेशक सनातन ने बताया कि राजस्व में कमी को देखते हुए और सैलानियों की मांग पर केंद्र सरकार से हाथी की सवारी की अनुमति मांगी गई है। इसके लिए पर्यटकों से 300 रुपये किराए के रूप में लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed