{"_id":"cd2ba0ca-2f01-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"rajaji-national-park-will-be-open-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 नवंबर से खुल जाएगा राजाजी नेशनल पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 नवंबर से खुल जाएगा राजाजी नेशनल पार्क
हरिद्वार/ब्यूरो
Updated Thu, 15 Nov 2012 02:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजाजी नेशनल पार्क को सैलानियों के लिए बृहस्पतिवार से खोला जा रहा है। चीला के रेंजर डीपी उनियाल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे पार्क के गेट खोले जाएंगे। पार्क 15 जून तक सैलानियों के लिए खुला रहेगा।
विज्ञापन
कार्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला और बिजरानी जोन को बृहस्पतिवार से रात्रि विश्राम के लिए खोला जा रहा है। पार्क में 18 प्रतिशत से कम इलाका पहले से खुला है। इस बार गाइडों को अलग से प्रशिक्षण दिए गए हैं। रास्ते तैयार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
पार्क के उपनिदेशक सीके कविदयाल का कहना है कि पार्क में पर्यटन पहले से ही नियमों के तहत होता है। इस बार सुप्रीम कोर्ट और एनटीसीए (भारतीय राष्ट्रीय बाघ प्राधिकरण) की नई गाइडलाइन आ जाने से नियम और भी सख्त हो गए हैं।
विज्ञापन