फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Raised demand for arrest of accused in attack

हमले में आरोपियों की गिरफ्तारी की उठाई मांग

Mon, 10 Aug 2020 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Raised demand for arrest of accused in attack
गांव इब्राहिमपुर में ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेते सीओ राजन सिंह । - फोटो : HARIDWAR
गांव इब्राहिमपुर प्रकरण में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष से मिलकर जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। थानाध्यक्ष ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

रविवार को रंजिश के चलते एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति और उनके दो बेटों पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला किया था। आरोपियों ने उनसे पांच हजार की नकदी छीन ली थी। पीड़ित राजा पुत्र तेजपाल ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है कि वह और उनका भाई राहुल और पिता तेजपाल बाइक पर सवार होकर घर से बहादराबाद दुकान पर जाने के लिए निकले थे। गांव से बाहर रास्ते में आरोपियों ने उन पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला किया। इसमें वह तीनों घायल हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमे में मोहब्बत, गुलफाम, तंजीम, परवेज, सलमान को नामजद किया गया। जबकि 15 लोग अज्ञात बताए गए हैं। बजरंग दल के जिला सह संयोजक जिवेंद्र तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान से मिला। थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान का कहना है कि आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपी अपने घरों से फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed