फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Rain holding rail and wheels of vehicles

बारिश ने थामे रेल और वाहनों के पहिये

Sun, 17 Jul 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार Updated Sun, 17 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Rain holding rail and wheels of vehicles
वष्‍ााऱ्र्षा - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। तीन दिन से हो रही मूसलाधार बारिश ने रविवार को हरिद्वार जिले में भारी तबाही मचाई। रानीपुर क्षेत्र के जमानपुर खुर्द में तीन लोग तेज पानी के चपेट में आ गए। जल पुलिस ने एक को बचा लिया जबकि दो का पता नहीं चल सका। रेलेव ट्रैक पर मलबा और हाईवे पर पानी आने से रेल और वाहनों के पहिये घंटों थमे रहे। पथरी क्षेत्र के पदार्था और गैंडीखाता की गुर्जर बस्ती में 50 से ज्यादा मकान बाढ़ की चपेट में आ गए। ज्वालापुर में एक मकान गिरने से पांच पशुओं की मौत हो गई। पदार्था में तो प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाना पड़ा। शहर के कई इलाकों में सैकड़ों घरों में बारिश का पानी भर गया। लगातार बढ़ते गंगा के जलस्तर से करीब सौ गांवों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन

हरिद्वार और आसपास के इलाकों में शुक्रवार की रात से बारिश शुरू हो गई थी। शनिवार दिन में कुछ देर के लिए बारिश थमी रही, लेकिन रात को बारिश फिर शुरू हो गई। शनिवार की रात और रविवार को पूरे दिन बारिश होती रही। बारिश ने रविवार की तड़के से कहर बरपाना शुरू कर दिया था। हरिद्वार के कई इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए। उत्तरी हरिद्वार के अलावा मध्य हरिद्वार, कनखल, रानीपुर आदि क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव से जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त रहा। उधर, रानीपुर क्षेत्र के ग्राम जमालपुर खुर्द के पास तेज बहाव में तीन लोगों के बहने की सूचना पर जल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस एक व्यक्ति को बचा लिया, जबकि दो का कोई पता नहीं चल सका। रेलवे ट्रैक पर मलबा आने से ट्रेनों का संचालन पांच घंटे ठप रहा। हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर पतंजलि योगपीठ के पास बरसाती नदी का पानी आने से घंटों यातायात बंद रहा। इस दौरान कलियर होते हुए वाहनों को निकाला गया। चंडीदेवी पहाड़ी से पत्थर गिरने से हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे भी कई घंटे बंद रहा। देहात में हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गई। जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ ने अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। डीएम ने सभी तहसीलों के कर्मचारियों को प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed