फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Railways trust landline even today

सुरक्षित ट्रेन संचालन के लिए आज भी लैंडलाइन पर भरोसा

Sun, 26 Sep 2021 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Railways trust landline even today
संचार सेवाओं में जबरदस्त क्रांति आई है। मोबाइल फोन के दौर में लैंडलाइन का वजूद ही खत्म हो गया है। लेकिन कुछ सरकारी कार्यालयों में आज भी लैंडलाइन हैं। इनमें रेलवे विभाग प्रमुख है। सुरक्षित ट्रेनों के संचालन के लिए रेलवे आज भी लैंडलाइन फोन पर ही भरोसा करता है।
विज्ञापन

घरों में लगवाए गए लैंडलाइन हाथों में मोबाइल आने के बाद हटवाए दिए गए। अब लोग कही से भी अपनों को फोन कर हाल-चाल जान सकते हैं। कुछ ही सरकारी कार्यालयों में अब लैंडलाइन का प्रयोग किया जा रहा है। मगर रेलवे में अब भी सुरक्षित ट्रेनों के संचालन के लिए लैंडलाइन फोन पर भरोसा किया जाता है। ट्रेनों के संचालन में लैंडलाइन यानी टेलीफोन की विश्वसनीय भूमिका शुरू से रही है। रेलवे ने आसपास में वार्ता करने के लिए के टेलीफोन एक्सचेंज बना रखेे हैं। ट्रेन संचालन करते समय कंट्रोल रूम या पावर केबिन में तैनात कर्मचारी स्टेशन मास्टर को आदेश देने के साथ गोपनीय नंबर संबंधित कर्मचारी को भी देता है और संबंधित कर्मचारी भी गोपनीय नंबर देता है। गोपनीय नंबर आज भी टेलीफोन द्वारा दिया जाता है। मोबाइल या इंटरनेट के द्वारा गोपनीय नंबर का आदान प्रदान करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। गोपनीय नंबर के लीक होने या हेरफेर होने पर बड़ी ट्रेन दुर्घटना हो सकती है। मंडल वाणिज्य प्रबंधक गौरव दीक्षित ने लैंडलाइन पर गोपनीय सूचनाएं दी जाती है। इसलिए इसका प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed