फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Railway personnel will be able to get treatment in AIIMS and Metro

रेलवे कर्मी एम्स और मेट्रो में करवा सकेंगे इलाज

Mon, 04 Jul 2022 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Railway personnel will be able to get treatment in AIIMS and Metro
रेलवे ने कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों व अधिकारियों को आपातकालीन इलाज की व्यवस्था में राहत दी है। कर्मचारी रेलवे के सूचीबद्ध निजी अस्पताल में भर्ती होकर अपना इलाज करवा सकेंगे। कर्मियों को रेलवे अस्पताल से रेफर करवाने की आवश्यकता नहीं होगी। हरिद्वार, लक्सर नजीबाबाद में तैनात रेल कर्मचारियों को एम्स ऋषिकेश और मेट्रो अस्पताल सिडकुल में इलाज की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

रेलवे अस्पतालों में सीमित चिकित्सा सुविधाएं हैं। इमरजेंसी होने पर मरीज को सूचीबद्ध निजी अस्पताल में ले जाने के लिए रेफर की औपचारिकता करनी पड़ती है। अब रेलवे ने अपने कर्मचारियों के आकस्मिक स्थिति में शीघ्र व समुचित इलाज व जांचों के लिए मुरादाबाद रेल मंडल में प्राइवेट अस्पतालों, डायग्नोस्टिक सेंटर तथा लैबों को पैनल में शामिल किया है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत देहरादून स्टेशन के अंतर्गत कनिष्क हास्पिटल, कृष्णा हास्पिटल व कैलाश हास्पिटल, हरिद्वार, लक्सर व नजीबाबाद स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों के लिए एम्स ऋषिकेश व मेट्रो अस्पताल सिडकुल में उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे लाभार्थियों को पैथोलरॅजी और रेडियोलॉजी जांचों की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी मंडल स्तर पर प्राइवेट डायग्नोस्टिक सेंटर, इमेजिंग सेंटर व लैबों को रेलवे पैनल में शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि देहरादून, हरिद्वार, लक्सर, नजीबाबाद, हापुड़, बरेली, चंदौसी, शाहजहांपुर, रोजा और बालाम के कर्मचारियों के लिए चिकित्सीय जांचों की सुविधा शीघ्र ही इन अस्पतालों में शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed