{"_id":"62acd235a2932500a7015675","slug":"railway-increased-security-of-station-and-track-haridwar-news-drn4148691123","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ व जीआरपी के पहरे में स्टेशन और ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ व जीआरपी के पहरे में स्टेशन और ट्रैक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्निपथ योजना के विरोध को देखते हुए रेलवे ट्रैक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आरपीएफ व जीआरपी ने रेलवे स्टेशनों और ट्रैक को पहरे में ले लिया है। मोतीचूर से लेकर पथरी तक जीआरपी व आरपीएफ की आठ टीमें गैंगमैनों के साथ गश्त कर रही हैं।
अग्निपथ योजना को लेकर देेेशभर में बवाल हो रहा है। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया रहा है। कहीं बसों तो कहीं ट्रेनों में आग लगाई जा रही है। बवाल को देखते हुए जीआरपी के एसपी ददनपाल सिंह ने एएसपी रेलवे अरुणा भारती को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद जीआरपी ने अब आरपीएफ के साथ संयुक्त टीम बनाई है। रेलवे संपत्ति की हिफाजत के लिए रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व निगरानी बढ़ाई है।
मोतीचूर से लेकर हरिद्वार स्टेशन, हरिद्वार से ज्वालापुर, ज्वालापुर से इक्कड़ समेत पथरी आदि स्टेशनों पर जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम रेलवे के गैंगमैनों के साथ गश्त कर रही है। इसके साथ ही स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की चेकिंग की जा रही है कि उनके पास कोई रॉड, लाठी-डंडे तो नहीं है। एसपी रेलवे ददन पाल सिंह ने बताया कि जीआरपी और आरपीएफ को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है।