{"_id":"8feb0bc3f2ce60f5700105f5f9bd1f0b","slug":"railway-employees-wisdom-turned-incident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 18 Nov 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। रेलवे के दो कर्मचारियों की सूझबूझ से बड़ा ट्रेन हादसा होते होते टल गया। लक्सर और चंदक रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर दरार आ गई।
विज्ञापन
सिग्नल एंड टेलीकॉम विभाग के दो खलासी चपरासियों की नजर पड़ने पर उन्होंने स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। इसके बाद ट्रैक की मरम्मत की गई।
लक्सर रेलवे स्टेशन पर रविंद्र और कमल रेलवे के सिग्नल एंड टेलीकॉम विभाग में खलासी हेल्पर हैं। दोनो रेलवे सिग्नलों पर पेंट करते हैं। मंगलवार को दोनों चंदक की तरफ से ट्रैक पर लक्सर की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन
ट्रैक में दरार दिखाई देने पर दोनों उल्टे पांव चंदक की तरफ दौड़े और स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। रेलवे ट्रैक में दरार की खबर पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। तकनीकी टीमों ने तत्काल ट्रैक की मरम्मत की। करीब 11 बजे यातायात सामान्य हो गया।
विज्ञापन
गनीमत रही कि दोनों कर्मचारियों ने सतर्कता दिखाते हुए सही समय पर अधिकारियों को दरार की जानकारी दे दी। इस बीच शियालदह एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियां गुजरने वाली थी। रेलवे यातायात निरीक्षक आरके शर्मा ने बताया कि ट्रैक में दरार आने की सूचना पर मरम्मत करा ली गई थी। सर्दियों में कई बार ऐसा हो जाता है।