फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Raids in other states in search of criminals

Haridwar News: बदमाशों की तलाश में दूसरे राज्यों में दबिश

Thu, 05 Jun 2025 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Raids in other states in search of criminals
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में होटल संचालक को गोलियां मारने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस-सीआईयू की छह टीमों ने बाहरी राज्यों में डेरा डाल लिया है। आरोपियों की खोजबीन में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। अभी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों के यहां एक होटल में ठहरने की बात सामने भी सामने आई है।
विज्ञापन

सोमवार शाम खड़खड़ी में कैलाश गली के पास अपने दोस्तों के साथ खड़े अरुण (31) पुत्र सत्यवान निवासी लाखापाना सांपला रोहतक हरियाणा पर बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए तीन बदमाशों ने गोलियां चलाई थीं। एक गोली हाथ और एक पीठ में लगने से अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। जहां ऑपरेशन हुआ और अब धीरे-धीरे उसकी हालत में सुधार हो रहा है। मंगलवार को अरुण पिता सत्यवान ने कातिलाना हमला करने वाले तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और सीआईयू की छह टीमों का गठन किया है। एक टीम स्थानीय स्तर पर पड़ताल कर रही है, जबकि अन्य पांच टीमें बाहरी राज्यों में रवाना की गई हैं। आरोपियों के हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली से कनेक्शन मिलने के बाद पुलिस की टीमों ने डेरा डाल लिया है। अभी बदमाश हाथ नहीं आ पाए हैं, लेकिन उनसे जुड़े कुछ क्लू पुलिस के हाथ लगे हैं। वहीं, एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि टीमें तलाश में जुटी हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed