Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Rahul Dhiman acquitted in check bounce case

Haridwar News: चेक बाउंस मामले में राहुल धीमान को बरी किया

Wed, 22 Apr 2026 05:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 22 Apr 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
Rahul Dhiman acquitted in check bounce case
- शिकायतकर्ता साबित नहीं कर सका आरोप अदालत ने पाया निर्दोष
विज्ञापन

- अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने किया दोषमुक्त
रोशनाबाद। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने चेक बाउंस के एक मामले में राहुल धीमान को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है। अदालत ने पाया कि शिकायतकर्ता, सचिन कुमार पर लगाए गए आरोपों को उचित संदेह से परे साबित करने में विफल रहे।
सचिन कुमार ने राहुल धीमान के खिलाफ मामला दायर किया था जिसमें आरोप था कि धीमान ने उनसे दो लाख रुपये उधार लिए थे और सुरक्षा के तौर पर चार चेक दिए थे। शिकायतकर्ता ने चेक संख्या 884332 को दो लाख रुपये के लिए बैंक में प्रस्तुत किया जो धन के अभाव में रद हो गया। राहुल धीमान ने अदालत में तर्क दिया कि उन्होंने फरवरी 2022 तक पूरी राशि ऑनलाइन और नकद माध्यम से चुका दी थी। बताया कि जब उन्होंने अपने चेक वापस मांगे तो सचिन कुमार ने कहा कि वे खो गए हैं। धीमान ने कुमार के खिलाफ चेकों के दुरुपयोग के संबंध में एक प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। अदालत ने शिकायतकर्ता के विरोधाभासी बयानों पर गौर किया जिसमें उन्होंने पुलिस को अलग-अलग बकाया राशि बताई थी। शिकायतकर्ता ने स्वयं स्वीकार किया कि दो लाख रुपये का ऋण पुलिस की मध्यस्थता से सुलझा लिया गया था।
विज्ञापन

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने अपने फैसले में कहा कि आरोपी ने संभावनाओं की प्रबलता के आधार पर अपना बचाव साबित किया। अदालत ने पाया कि चेक केवल सुरक्षा के तौर पर दिए गए थे। शिकायतकर्ता के बैंक विवरण और प्रति परीक्षण में दिए गए बयानों में विसंगतियां थीं। यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने शिकायतकर्ता का ऋण चुका दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed