फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Questions raised on the functioning of priest-pandas

पुरोहित-पंडों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Sun, 15 May 2016 12:35 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 15 May 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने कर्मकांड और पूजा-अर्चना करने वाले पंडों और पुरोहितों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि हरिद्वार पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों से लूटखसोट नहीं करनी चाहिए। पंडा समाज को कर्मकांड और अन्य आयोजनों के शुल्क निर्धारित कर देने चाहिए। साथ ही उन्होंने पंडों की पारंपरिक वेशभूषा को छोड़कर जींस-पेंट, कड़े पहनने पर आपत्ति जताई। कहा कि पूजा करने वालों के लिए पारंपरिक वेशभूषा निर्धारित की जानी चाहिए। इससे धर्मनगरी का मान बढ़ेगा। लोगों में आस्था बढ़ेगी।

विज्ञापन


शनिवार को प्रेस क्लब में आयोजित ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद तरुण विजय का पहाड़ और गंगा के प्रति दर्द साफ छलका। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरिद्वार में जो भी यात्री आता है वह शिव का अवतार होता है। यहां के पुरोहितों एवं निवासियों को उनके पैर छूकर प्रणाम करना चाहिए। इससे धर्मनगरी और आस्था के प्रति लोगों की सोच बढ़ेगी। श्रद्धालुओं की संख्या में भी इजाफा होगा। उन्होंने मीडिया को भी वाच टावर बनने की सलाह दी। कहा कि हरिद्वार की स्थिति प्रदेश के किसी पालिका से भी बदतर है।
विज्ञापन


सांसद तरुण विजय ने प्रदेश की इस हालत पर नेताओं को भी नसीहत दी। कहा कि प्रदेश में विकास कार्य चौपट है। पहाड़ों में जाने के लिए सड़क एवं संसाधन अच्छे नहीं हैं। अस्पतालों के हालात बुरे हैं। तिब्बत बार्डर के गांवों से पूर्व में बड़ा व्यापार होता था, लेकिन आज मुनस्यारी, मर्तोलिया आदि गांव खाली हो चुके हैं। अब वहां पर भोजपत्र के पेड़ों को काटकर टूरिस्ट पैलेस बनाए जा रहे हैं। पिछले दस सालों में 64 किमी सड़क नहीं बन पाई है। उन्होंने बीआरओ की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाया। कहा कि हमारे जवानों को 100 किमी पैदल चलकर बार्डर पर पहुंचना पड़ता है, लेकिन चीन ने बार्डर पर सड़क बना दी है। कहा कि गैरसैंण राजधानी पर राज्य सरकार को स्पष्ट कर देना चाहिए, यदि वहां राजधानी बनेंगी तो सरकारी कार्यालय भी ले जाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोनो ट्रेन चलाने की सलाह
सांसद ने हरिद्वार से देहरादून, विकासनगर के बीच मोनो ट्रेन चलाई जानी चाहिए। इसके चलने से कई फायदे होंगे। पहाड़ों का विकास होगा। उन्होंने डोईवाला स्टेशन के उच्चीकरण की बात करते हुए इससे जौलीग्रांट आने-जाने में फायदा होगा और देहरादून स्टेशन का भार भी कम होगा। साथ ही इससे व्यापारिक कार्य बढ़ेगा। उन्होंने गंगा में भी यातायात की संभावना जताते हुए कहा कि हावड़ा तक व्यापार होगा।

बागी विधायक भाजपा में होंगे शामिल
कांग्रेस के बागी विधायकों को भाजपा में शामिल कराए जाने की तैयारी की जा रही है। सांसद तरुण विजय ने कहा कि इसके लिए वर्जन देने के लिए अधिकृत नहीं हूं, लेकिन सलाह मशविरा जारी है।


20 लाख देने की घोषणा
सांसद तरुण विजय ने प्रेस क्लब के विकास के लिए 20 लाख रुपये अपनी निधि से देने की घोषणा की। उनका स्वागत करने वालों में प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय रावल, महामंत्री राजेंद्र नाथ गोस्वामी, पूर्व अध्यक्ष प्रो. पीएस चौहान, प्रो. एसएस जायसवाल, धर्मेंद्र चौधरी, राहुल वर्मा, अश्वनी अरोड़ा, अमित शर्मा, फोटो जर्नलिस्टस एसोसिएशन अध्यक्ष नरेश दीवान शैली, भाजपा से देशराज कर्णवाल, वैयजंती माला और उज्जवल पंडित आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed