{"_id":"5899f0574f1c1b875237949c","slug":"quake-was-activated-mechanism","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप आने के बाद सक्रिय हो गया था तंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप आने के बाद सक्रिय हो गया था तंत्र
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Tue, 07 Feb 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोमवार रात आए भूकंप के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया था। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकर जरूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए। बैठक में तय किया गया कि भूकंप को लेकर यदि कोई किसी तरह की अफवाह फैलाता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सोशल मीडिया पर नजर रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
सोमवार की रात जिले में भूकंप के झटके के बाद जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने आपदा प्रबंधन की टीम के साथ कलक्ट्रेट में बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि खाद्यान्न, संचार, परिवहन, सड़क, पुल और सूचना से संबंधित विभाग के अधिकारियों को सक्रिय रहने को कहा।
जिलाधिकारी ने आपदा कंट्रोल रूम में 24 घंटे जनरेटर और डीजल की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। बैठक में एसएसपी. कृष्ण कुमार वीके., मुख्य विकास अधिकारी डा. मेहरबान सिंह बिष्ट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डा. ललित नारायण मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी बीएस जंगपांगी, डीएसओ. राहुल शर्मा, एआरटीओ मनीष कुमार, आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंतुरा, विद्युत, पेयजल, जल निगम के अधिशासी अभियंता उपस्थित थे।