फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Pushpraj got honor in international poetry competition

Haridwar News: अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में पुष्पराज को मिला सम्मान

Mon, 11 Mar 2024 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Pushpraj got honor in international poetry competition
अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में पथरी क्षेत्र के नसीरपुर कलां निवासी पत्रकार और कवि पुष्पराज धीमान ने शामिल होकर नाम रोशन किया है। 20 राज्यों के 625 महिला-पुरुष रचनाकारों की उत्कृष्ट 100 की सूची में टॉप 10 में स्थान पाया। उन्हें नेपाल में महिला शक्ति काव्य रत्न सम्मान दिया गया।
विज्ञापन




नेपाल की अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन की ओर से महिला दिवस पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला शक्ति कविता प्रतियोगिता कराई गई। इसमें नेपाल और तंजानिया यूएसए सहित भारत के 20 राज्यों से 625 महिला-पुरुष रचनाकारों ने नारी के विषय में अपनी कविता के माध्यम से दो महीने पूर्व प्रारंभ हुई प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इजिसमें उत्कृष्ट 100 साहित्यकारों का चयन होना था। इसमें पथरी थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर कला निवासी पंडित पुष्पराज धीमान भुलक्कड़ ने नारी पर गीत.. युगो युगो से नारी, रही पुरुषों पर भारी, दुनिया में हम ना होते, जो ना होती महतारी प्रस्तुत किया। संस्था के अध्यक्ष आनंद गिरि मायालु ने बताया कि भुलक्कड़ ने मातृभाषा कविता प्रतियोगिता में भी सौ साहित्यकारों की बनाई गई सूची में टॉप 10 में स्थान बनाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed