फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Purse of woman traveling by train stolen

ट्रेन से सफर कर रही महिला का पर्स चोरी

Wed, 02 Feb 2022 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Purse of woman traveling by train stolen
ट्रेन में दिल्ली से देहरादून के लिए सफर कर रही महिला का पर्स चोरी हो गया। महिला के पति ने इस मामले में जीआरपी देहरादून में शिकायत दी। जीरो एफआईआर पर मुकदमा दर्ज कर देहरादून से मामले को हरिद्वार स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह के मुताबिक हरगोविंद सिंह रावत निवासी देवीपाडा बोरीवली मुंबई ने जीआरपी देहरादून में शिकायत देकर बताया कि 25 जनवरी को वह अपनी पत्नी भावना रावत के साथ ट्रेन संख्या 14041 मसूरी एक्सप्रेस से दिल्ली से देहरादून आ रहे थे। हरगोविंद सिंह का कहना है कि उनकी पत्नी का पर्स किसी ने चोरी कर लिया। पर्स में 15000 रुपये नकद, कान की बाली एवं अंगूठी, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, एटीएम व डेली यूज का सामान रखा हुआ था। हरगोविंद व उनकी पत्नी ने इसकी सूचना ट्रेन के टीटी को दी। इसके साथ ही तलाश शुरू की तो पर्स शौचालय के पास लगे डस्टबिन में मिल गया लेकिन उसमें सामान नहीं था। हरगोविंद सिंह का कहना है कि ट्रेन चलने के कारण वह हरिद्वार में मुकदमा दर्ज नहीं कराए पाए। जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed