फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Purse of old lady going to AIIMS blown up

एम्स में इलाज के लिए जा रही वृद्धा का पर्स उड़ाया

Sun, 25 Jul 2021 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Purse of old lady going to AIIMS blown up
ऋषिकेश एम्स में दवाई लेने के लिए जा रही बुजुर्ग महिला की मदद के बहाने युवक ने पर्स उड़ा लिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ जीआरपी में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि बिजनौर के थाना नगीना के गांव नूरमौहपुर बीए उर्फ तौफीक वाला, बिला अहत्माली निवासी मुनिया (66) 23 जुलाई को एम्स ऋषिकेश में दवाई लेने के लिए जा रही थी। वह ट्रेन से हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर उतरी। महिला के मुताबिक रेलवे स्टेशन पर बैठी हुई थी, तभी लंबे बालों वाला एक लड़का पास आया और मदद करने का आश्वासन देने लगा। युवक ने महिला को आंखों के इलाज के लिए पैसा देने की बात भी कही। जिसके बाद महिला युवक से बात करने लगी। महिला ने बताया कि युवक के जाने के बाद उसने अपने खाकी रंग के थैले को देखा तो उसमें रखा पर्स, आधार कार्ड और 430 रुपये गायब थे। महिला ने युवक को काफी तलाश किया, लेकिन वही नहीं दिखाई पड़ा। जीआरपी थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed