फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Provisional reservation postponed again

पंचायत आरक्षण: दिनभर कसरत, शाम को प्रकाशन कर दिया स्थगित

Sat, 11 Dec 2021 10:58 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 11 Dec 2021 10:58 AM IST
विज्ञापन
Provisional reservation postponed again
नेताजी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए प्रधान समेत सभी पदों का अनंतिम आरक्षण फिर से स्थगित कर दिया गया है। शासन से दिए गए आदेशों में फिर से विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए पांच जनवरी के बाद आरक्षण का कार्यक्रम जारी करने की बात कही गई है। जबकि दिनभर अफसर आरक्षण के लिए कसरत और ग्रामीण आरक्षण जारी होने का इंतजार करते रहे।

विज्ञापन


ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हुए आठ महीने से अधिक का समय गुजर गया है। अभी तक पंचायत चुनाव न होने के कारण एडीओ पंचायत ही बतौर प्रशासक के रूप में कार्य देख रहे हैं। शासन ने पंचायतों में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, ब्लॉक प्रमुख पदों का अनंतिम आरक्षण करने के लिए 29 नवंबर का तिथि निर्धारित की थी।
विज्ञापन


27 नवंबर को शासन ने जनपद में फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र और नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए 30 नवंबर तक अभियान चलने के कारण अनंतिम आरक्षण 10 दिसंबर को जारी करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह से ही जिला मुख्यालय पर अधिकारी अनंतिम आरक्षण के प्रस्ताव बनाने के लिए जुट गए थे। दिनभर आरक्षण तैयार करने की कसरत करने के बाद शाम को शासन से विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची बनने का तर्क देकर फिर से पांच जनवरी तक स्थगित कर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गहरवार ने बताया कि अब शासन से मिलने वाले नए आदेशों पर आरक्षण करने की प्रक्रिया फिर से शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed