फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Protested against incomplete works and arrangements of Kumbh

कुंभ के अधूरे कार्यों और व्यवस्थाओं लेकर जताया विरोध

Sun, 24 Jan 2021 11:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Protested against incomplete works and arrangements of Kumbh
कुंभ के अधूरे कार्यों को लेकर प्रदर्शन करते महानगर व्यापार मंडल के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
महानगर व्यापार मंडल ने टूटी सड़कों और खराब स्ट्रीट लाइटों को लेकर खड़खड़ी में प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कहा कि कुंभ मेला नजदीक है, लेकिन गली मोहल्लों की सड़कों की मरम्मत और खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को बदलने का काम अब तक शुरू भी नहीं हुआ है। व्यापारियों ने सड़कों और पुलों की निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते कार्यों की जांच की मांग की।
विज्ञापन

महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि कुंभ मेला सिर पर है। अधूरे कार्य अभी तक पूरे नही हुए। उन्होंने कहा कि भूमिगत विद्युत लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों की अब तक मरम्मत नहीं हुई है। उन्होंने सूखी नदी पर पुल निर्माण में अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाया। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए संबंधित विभागों को दिशा निर्देश देने की मांग की। प्रदर्शन करने चालों में खड़खड़ेश्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश सुखीजा, विनोद गिरी, धर्मपाल प्रजापति, सोनू सुखीजा, सुनील कुमार, राजेश शर्मा, अमित कुमार, अरुण शर्मा, विशाल मलिक, मनीष धीमान, प्रीतम सिंह, शिप्पी भसीन, भूदेव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed