{"_id":"580a4bfa4f1c1b672c705f77","slug":"protest-against-the-illegal-sale-of-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ धरना
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Fri, 21 Oct 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर में बढ़ रही अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर विवेक विहार कालोनी के लोग शुक्रवार को सडक़ों पर उतर आए। रानीपुर मोड पर धरना देकर कालोनीवालों ने मांग उठाई की शराब की बिक्री पर रोक लगाई जाए। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
धरना सभा को संबोधित करते हुए विवेक विहार समिति के अध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग और महामंत्री विक्रम सिंह नाचीज ने कहा कि अवैध शराब के कारण नई पीढ़ी भी बर्बाद हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की अनदेखी के चलते अवैध शराब का गोरखधंधा लगातार चल रहा है।
धरने को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज ने कहा कि शराब पर रोक लगाने की मांग को लेकर जनता का जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा सभी को एकजुट होना चाहिए तभी अवैध शराब की बिक्री पर रोक लग सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस की ओर से समर्थन देने की घोषणा की। प्रवक्ता अनुराग शर्मा ने भी जनता की जागरूकता को सराहनीय कदम बताया। धरना सभा को संबोधित करते हुए दर्जाधारी संजय पालीवाल ने हरिद्वार में पूर्णत: शराब बंदी लागू करने की मांग की। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, रामविशाल देव, गुरविंद्र वालिया, मनोज जैन, अशोक शर्मा, अमरीश रस्तोगी, मुकेश चौरसिया, मुकेश मित्तल, नितिन तेश्वर, गोपालदत्त जोशी, जीसी दास आदि ने धरना सभा को संबोधित किया।